खबरे |

खबरे |

सिंगापुर में पूर्व प्रेमिका के मंगेतर के घर के बाहर भारतीय मूल के युवक ने लगाया आग, हुई जेल
Published : Dec 10, 2022, 10:10 am IST
Updated : Dec 10, 2022, 10:10 am IST
SHARE ARTICLE
Indian-origin youth sets fire outside ex-girlfriend's fiance's house in Singapore, jailed
Indian-origin youth sets fire outside ex-girlfriend's fiance's house in Singapore, jailed

खबर के मुताबिक, सुगुमारन अपनी पूर्व प्रेमिका की शादी के बारे में पता चलने के बाद आग बबूला हो गया था। उसने गुस्से में आकर उस अपार्टमेंट के बाहर आग...

सिंगापुर : सिंगापुर में भारतीय मूल के 30 वर्षीय युवक को अपनी पूर्व प्रेमिका की शादी से पहले उसके मंगेतर के घर के बाहर आग लगाने के जुर्म में छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ की शुक्रवार को प्रकाशित खबर के अनुसार, सुरेनथिरन सुगुमारन को इस साल अक्टूबर में यह जानते हुए आग लगाने के जुर्म में दोषी ठहराया गया था कि इससे संपत्ति को नुकसान पहुंच सकता है।.

खबर के मुताबिक, सुगुमारन अपनी पूर्व प्रेमिका की शादी के बारे में पता चलने के बाद आग बबूला हो गया था। उसने गुस्से में आकर उस अपार्टमेंट के बाहर आग लगा दी थी, जहां उसकी पूर्व प्रेमिका का मंगेतर रहता था।

खबर के अनुसार, सुगुमारन को 11 मार्च को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिये पता चला था कि उसकी पूर्व प्रेमिका अगले दिन मोहम्मद अजली मोहम्मद सालेह नाम के युवक से शादी करने वाली है। खबर के मुताबिक, सुगुमारन ने अजली के फ्लैट के दरवाजे पर ताला लगा दिया और उसे असुविधा पहुंचाने के इरादे से उसके घर के सामने आग लगा दी।

डिस्ट्रिक्ट जज यूजीन टो ने शुक्रवार को सुगुमारन को सजा सुनाते हुए कहा, ‘‘ऐसे अपराध फ्लैट में रहने वाले लोगों के लिए बहुत खतरनाक हैं।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM