खबरे |

खबरे |

Kenya Dam Bursts News: पश्चिमी केन्या में बड़ा हादसा, बांध टूटने से 40 लोगों की मौत
Published : Apr 29, 2024, 4:27 pm IST
Updated : Apr 29, 2024, 4:27 pm IST
SHARE ARTICLE
40 people killed after a dam collapses in western Kenya
40 people killed after a dam collapses in western Kenya

बांध के टूटने के बाद बाढ़ का पानी घरों में आ घुसा और एक प्रमुख सड़क से संपर्क कट गया।

Kenya Dam Bursts News: अफ्रीकी देश केन्या के पश्चिमी इलाके में एक बांध के टूटने से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है। केन्या पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी स्टीफन किरुई ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि बांध के टूटने के बाद बाढ़ का पानी घरों में आ घुसा और एक प्रमुख सड़क से संपर्क कट गया।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार की सुबह ग्रेट रिफ्ट घाटी क्षेत्र के माई माहिउ इलाके में स्थित पुराने किजाबे बांध के ढहने के बाद हुई। ग्रेट रिफ्ट घाटी क्षेत्र में अचानक बाढ़ आने का खतरा बना रहता है। बांध टूटने के बाद पानी नीचे की ओर बहने लगा।

'इंडिया गठबंधन सत्ता में आया तो ‘एक साल, एक PM के फार्मूले पर काम करेगा', सोलापुर में बोले PM मोदी

केन्या में बीते कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ के कारण अब तक करीब 100 लोगों की मौत हो चुकी है और स्कूलों के खुलने में भी देरी हो रही है।

(For more news apart from 40 people killed after a dam collapses in western Kenya, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM