खबरे |

खबरे |

ब्रिटेन में भारतीय मूल के नागरिक को 12 साल की सजा
Published : Aug 26, 2023, 4:08 pm IST
Updated : Aug 26, 2023, 4:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Sundeep Singh Rai and Billy Hayre
Sundeep Singh Rai and Billy Hayre

भारतीय मूल के नागरिक संदीप सिंह राय (37) और उसके सहयोगी बिली हेयरे (43) एक संगठित अपराध समूह से संबंधित थे।

लंदन:  ब्रिटेन में मादक पदार्थ की तस्करी की साजिश रचने का दोषी पाए जाने के बाद भारतीय मूल के एक व्यक्ति और उसके सहयोगी को 12 साल कैद की सजा सुनाई गई है। इस संबंध में ब्रिटेन की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एनसीए) के नेतृत्व में जांच की गई थी।

मामले के अनुसार, भारतीय मूल के नागरिक संदीप सिंह राय (37) और उसके सहयोगी बिली हेयरे (43) एक संगठित अपराध समूह से संबंधित थे। दोनों लोग मेक्सिको से एक कार्गो विमान के जरिए ब्रिटेन में 30 किलोग्राम कोकीन और 30 किलोग्राम एम्फैटेमिन की तस्करी के प्रयास में शामिल थे। एनसीए के अधिकारी क्रिस डुप्लॉक ने कहा कि राय और हेयरे को अगर पकड़ा नहीं गया होता तो वे बार-बार इस अपराध को अंजाम देते। वॉल्वरहैम्प्टन क्राउन कोर्ट ने दोनों को 12 साल कैद की सजा सुनाई।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM