खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ISIS की पांच महिला आतंकवादी गिरफ्तार
Published : Sep 2, 2023, 3:33 pm IST
Updated : Sep 2, 2023, 3:33 pm IST
SHARE ARTICLE
Five women terrorists arrested in Pakistan's Punjab province
Five women terrorists arrested in Pakistan's Punjab province

बयान में कहा गया है, महिलाएं आईएसआईएस की सक्रिय सदस्य हैं और देश में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रही हैं।

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) की पांच महिला आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। यह पहला मौका है जब पुलिस ने महिला आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पंजाब पुलिस के काउंटर टेररिज्म विभाग (सीटीडी) ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुये पुलिस ने लाहौर एवं शेखूपुरा से इन पांचों महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

सीटीडी ने बयान जारी कर बताया कि महिला आतंकियों के पास से हथियार, नकदी, प्रतिबंधित साहित्य और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बयान में कहा गया है, महिलाएं आईएसआईएस की सक्रिय सदस्य हैं और देश में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रही हैं।

गिरफ्तार आतंकवादियों की पहचान ऐमन, जावेरिया, सादिया, फैजा और फाखरा के रूप में की गई है। उनके खिलाफ आतंकवाद के मामले दर्ज किये गये हैं। उन्हें आगे की जांच के लिए एक अज्ञात स्थान पर भेज दिया गया है।  पिछले महीने सीटीडी ने 20 से अधिक आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था जो देशभर में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाना चाहते थे। उनमें से अधिकांश प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और आईएसआईएस से संबंधित थे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM