खबरे |

खबरे |

Pakistan Elections: पाकिस्तान में चुनाव से एक दिन पहले दो अलग-अलग जगहों पर हुए धमाके, 26 की मौत
Published : Feb 7, 2024, 6:02 pm IST
Updated : Feb 7, 2024, 6:02 pm IST
SHARE ARTICLE
Two deadly blasts in Pakistan's Balochistan day before vote Pakistan Elections 2024
Two deadly blasts in Pakistan's Balochistan day before vote Pakistan Elections 2024

यह धमाका बलूचिस्तान में अलग-अलग जगहों पर हुए हैं.

Two Deadly Blasts in Pakistan's Balochistan Day Before Vote News In Hindi:  पड़ोसी देश पाकिस्तान में कल यानी गुरुवार 8 फरवरी को आम चुनाव होने हैं लेकिन उससे पहले यहां बुधवार को दो-दो जगहों पर बड़े धमाके हुए हैं.  इस धमाके में 26 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. धमाके में बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं. 

बता दें कि यह धमाका बलूचिस्तान में अलग-अलग जगहों पर हुए हैं. मिली जानकारी के अनुसार यह विस्फोट एक राजनीतिक दल और स्वतंत्र उम्मीदवार के चुनाव कार्यालयों पर हुआ है. 

जानकारी है कि पहला हमला बलूचिस्तान प्रांत के पशीन जिले में हुआ जहां कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोग 
 घायल हुए. दूसरा विस्फोट में  किल्लाह सैफउल्लाह जिले में हुआ जिसमें आठ से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।  बताया जा रहा है कि दूसरा विस्फोट किला सैफुल्लाह शहर में राजनेता फजलुर रहमान की जमीयत उलेमा इस्लाम पार्टी के चुनाव कार्यालय पर हुआ. दो विस्फोटों में कई अन्य घायल हुए हैं.

ये भी पढ़ें: Pakistan Elections 2024 : जानिए कितनी सीटों पर कितने उम्मीदवार, कितने मतदाता करेंगे मतदान

बता दें कि आम चुनाव से पहले होने वाले इन हमलों का अभी तक किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है.  गौरतलब है कि बलूचिस्तान बीते काफी समय से अशांत रहा है.  यहां कि जनता सरकार  से खुश नहीं है और वो लागातार सरकार के खिलाफ विरोध कर रहे हैं. बता दें कि बलूचिस्तान  में आए दिन हमले होते रहते हैं.

(For More News Apart from  Two Deadly Blasts in Pakistan's Balochistan Day Before Vote News In Hindi, Stay Tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM