खबरे |

खबरे |

Pakistan Elections 2024 : जानिए कितनी सीटों पर कितने उम्मीदवार, कितने मतदाता करेंगे मतदान
Published : Feb 7, 2024, 5:13 pm IST
Updated : Feb 7, 2024, 5:13 pm IST
SHARE ARTICLE
Pakistan Elections 2024 latest news update in hindi
Pakistan Elections 2024 latest news update in hindi

मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक जारी रहेगी।

Pakistan Elections 2024 : गुरुवार यानी कल 8 फरवरी को पाकिस्तान में आम चुनाव आयोजित होगा। इस दौरान करीब 128 मिलियन पाकिस्तानी अपने देश की अगली सरकार चुनेंगे। पाकिस्तान चार प्रांतों की विधानसभाओं का चुनाव करवा रहा है। वहीं ये पाकिस्तान का 12वां आम चुनाव होगा। जिसमें पाकिस्तान की आवाम एक साथ अपने देश की सरकार चुनने के लिए लोकतांत्रिक हक का इस्तेमाल करेगी। पाकिस्तान के शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान ने 1947 से एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में देश की यात्रा के तीन दशकों से अधिक का समय तक सीधे शासन किया और इससे सीधे तौर पर सत्ता में न होने पर भी राजनीति को प्रभावित और हस्तक्षेप किया है।

कितनी सीटों के लिए होंगे चुनाव? 

बता दें कि पाकिस्तान में इस बार 2024 में द्विसदनीय संसदीय व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए चुनाव होंगे। जिसमें राष्ट्रीय विधानसभा के ज्यादातर सदस्यों को देश के लोगों के वोट के माध्यम से चुना जाएगा। राष्ट्रीय विधानसभा में कुल 336 सीटें हैं जिनमें से 266 सीटों के लिए लोग कल यानी 8 फरवरी को मतदान करेंगे। वहीं 60 सीटें महिलाओं और 10 सीटें गैर मुस्लिमों के लिए आरक्षित रखी गई हैं। पंजाब प्रांत में सबसे ज्यादा 141 सीटें, सिंध में 75, खैबर पख्तूनख्वा में 55, बलूचिस्तान में 20 और इस्लामाबाद में 3 सीटें हैं।

चुनाव के लिए बनाए गए मतदान केंद्र 

बता दें कि 8 फरवरी को होने वाले पाकिस्तान के आम चुनावों में जानकारी के मुताबिक लिए कुल 90,582 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। गुरुवार को 128 मिलियन पाकिस्तानियों को अपने देश की अगली सरकार और देश के चार प्रांतों की विधानसभाओं का चुनाव करने का मौका मिलेगा। इन मतदान केंद्रों में अत्यधिक संवेदनशील मतदान केंद्र लगभग 17 हजार से भी ज्यादा है। वहीं संवेदनशील मतदान केंद्र 32,508 और सामान्य मतदान केंद्र लगभग 42,500 हैं। 
 

सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे चुनाव

मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू होने वाली है और शाम 5 बजे तक, बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी। जो लोग शाम 5 बजे मतदान करने के लिए पहले से ही कतार में हैं, उन्हें मतदान करने की अनुमति दी जाएगी, भले ही प्रक्रिया बढ़ जाए। यदि कुछ मतदान केंद्रों पर हिंसा या अन्य व्यवधान होते हैं, तो अधिकतर मतदाताओं को वोट डालने की अनुमति देने के लिए मतदान की अवधि बढ़ा सकते हैं।

चुनाव मैदान में कितने उम्मीदवार?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के चुनाव में 5,121 उम्मीदवार इस बार होने वाले 2024 के चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे ।  जिसमें से 4,806 पुरुष, 312 महिलाएं और 2 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में उतरे हैं। जो इस दौरान पाकिस्तान चुनाव 2024 में अपनी किस्मत आजमाएंगे। 

पाकिस्तान के चुनाव दल?

पाकिस्तान में कुल 5,121 उम्मीदवार पंजीकृत 167 राजनीतिक दलों या स्वतंत्र रूप से इस बार होने वाले चुनाव में चुनाव लड़ेंगे। वहीं इस दौरान पाकिस्तान की प्रमुख पार्टियां पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज, पीएमएल-एन बिलावल भुट्टो और आसिफ अली जरदारी के नेतृत्व वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी हैं। वहीं इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के चुनाव चिह्न को चुनाव आयोग ने फ्रीज कर दिया है। इस वजह से पीटीआई के उम्मीदवार बतौर निर्दलीय इस बार होने वाले चुनाव में अपनी चुनावी लाई को लड़ेंगे।

गौर हो की गुरुवार को पाकिस्तान के लोग एक राष्ट्रीय सरकार और संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली के सदस्यों को चुनने के लिए मतदान करेंगे। वहीं वोट पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पर कार्रवाई और अस्थिर राजनीतिक माहौल के बीच हो रहा है, ऐसे में उनकी पार्टी के नेता इस दौरान निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। 

खैर अब देखने होगा की कल होने वाले चुनाव के कैसे परिणाम देखने को मिलते है, वहीं किस पार्टी को लोगों का जनमत मिलता है और कौन सी पार्टी अपनी सरकार बनाएगी और देश की आर्थिकी को पटरी पर लाएगी। 

(For more news apart Pakistan Elections 2024 latest update news  in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM