खबरे |

खबरे |

इमरान खान पर नौ मई की हिंसा के लिए आपराधिक साजिश रचने का आरोप
Published : Sep 21, 2023, 12:20 pm IST
Updated : Sep 21, 2023, 12:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Imran Khan(file photo)
Imran Khan(file photo)

खान पर सेना के प्रतिष्ठानों पर हमले की साजिश रचने और लोगों को विद्रोह के लिए उकसाने को लेकर आरोप लगाए गए हैं।.

लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर आपराधिक साजिश का आरोप लगाया गया है जिसमें अधिकतम मौत की सजा का प्रावधान है। पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

खान पर सेना के प्रतिष्ठानों पर हमले की साजिश रचने और लोगों को विद्रोह के लिए उकसाने को लेकर आरोप लगाए गए हैं।. भ्रष्टाचार के एक मामले में अर्धसैनिक रेंजर्स द्वारा नौ मई को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष खान (70) की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए थे। खान को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

दंगों के दौरान रावलपिंडी में सैन्य मुख्यालय सहित दर्जनों सैन्य प्रतिष्ठानों और सरकारी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं या उन्हें आग के हवाले कर दिया गया था। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के 100 से अधिक वाहनों में भी आग लगा दी गई थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM