खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान: खिलौना समझकर बच्चे घर ले आए खतरनाक रॉकेट शेल, ब्लास्ट से 8 लोगों की गई जान
Published : Sep 27, 2023, 4:21 pm IST
Updated : Sep 27, 2023, 4:21 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

ब्लास्ट होते ही परिवार के चार बच्चों सहित कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कराची :  पाकिस्तान से एक दर्दनाक हादसे की खबर है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक ब्लास्ट से 8 लोगों की मौत हो गई है।  जानकारी के अनुसार, खेल खेल में बच्चे रॉकेट लॉन्चर के खोल को खिलौना समझकर घर ले गए थे। वो घर पर ही 'फट' पड़ा और ब्लास्ट होते ही परिवार के चार बच्चों सहित कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कशमोर-कंधकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहिल खोसा ने बताया कि एक मैदान पर खेलते समय बच्चों को एक रॉकेट लॉन्चर का खोल मिल गया और वे उसे अपने घर ले आए। उन्होंने बताया कि यहां उसमें विस्फोट हो गया और एक ही परिवार के चार बच्चों और दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और इस संबंध में जांच जारी है और कंधकोट के सरकारी अस्पताल में ‘आपातकाल’ घोषित कर दिया गया है। ‘डॉन न्यूज’ की खबर के अनुसार, सिंध के मुख्यमंत्री मकबूल बकर ने प्रांतीय महानिरीक्षक से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है कि कशमोर जिले के कंधकोट तहसील के जांगी सुबजवाई गोथ गांव तक रॉकेट लॉन्चर कैसे पहुंचा। बकर ने इस घटना पर दुख जताते हुए महानिरीक्षक को ‘विस्तृत रिपोर्ट’ सौंपने का निर्देश दिया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM