खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान: नाव हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हुई
Published : Jan 31, 2023, 6:10 pm IST
Updated : Jan 31, 2023, 6:10 pm IST
SHARE ARTICLE
Pakistan: Death toll in boat accident rises to 48
Pakistan: Death toll in boat accident rises to 48

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बचाव कर्मी अभी भी मदरसे के नौ छात्रों के शवों की तलाश कर रहे हैं, जिन्हें रविवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले...

पेशावर : पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर भाग में स्थित एक झील में हुए नाव हादसे के तीन दिनों बाद मंगलवार को बचाव कर्मियों ने 18 और शव बरामद किए। जिसके बाद हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बचाव कर्मी अभी भी मदरसे के नौ छात्रों के शवों की तलाश कर रहे हैं, जिन्हें रविवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में स्थित टांडा बांध झील में नाव पलटने के बाद मृत मान लिया गया था।

अधिकारी ने बताया कि गोताखोरों ने सोमवार को चार छात्रों को झील से निकालकर बचाया था। अधिकारियों के मुताबिक, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्रों और कर्मचारियों को ले जा रही नाव में कितने लोग सवार थे। 

वहीं, हादसे के बाद खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कार्यवाहक मुख्यमंत्री आजम खान ने स्थानीय प्रशासन को प्रभावित परिवारों को आपात राहत मुहैया कराने का निर्देश दिया है। .

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM