खबरे |

खबरे |

अमित शाह 11 फरवरी को कर्नाटक के पुत्तूर का करेंगे दौरा
Published : Feb 2, 2023, 3:20 pm IST
Updated : Feb 2, 2023, 3:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Amit Shah will visit Karnataka's Puttur on February 11
Amit Shah will visit Karnataka's Puttur on February 11

राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले शाह का दक्षिण कन्नड़ का यह पहला दौरा है। वर्तमान में पुत्तूर तालुक में भाजपा का संकल्प अभियान चल रहा है।

Bengaluru:  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 11 फरवरी को सहकारी सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर का दौरा करेंगे। केंद्रीय सुपारी और कोको विपणन एवं प्रसंस्करण सहकारी लिमिटेड (सीएएमपीसीओ) के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर पुत्तूर में सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

सीएएमपीसीओ के सूत्रों ने बताया कि कार्यक्रम तेनकिला में विवेकानंद शिक्षण संस्थान में अपराह्न तीन बजे होगा। उन्होंने कहा कि शाह पुत्तूर में स्थित सीएएमपीसीओ की चॉकलेट फैक्टरी का भी दौरा करेंगे।

राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले शाह का दक्षिण कन्नड़ का यह पहला दौरा है। वर्तमान में पुत्तूर तालुक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का संकल्प अभियान चल रहा है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि अभियान के तहत शाह के पुत्तूर में होने वाले सम्मेलन में भी हिस्सा लेने की उम्मीद है।. भाजपा ने 2018 के चुनाव में दक्षिण कन्नड़ जिले की आठ विधानसभा सीट में से सात पर जीत हासिल की थी।.

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM