खबरे |

खबरे |

मकर संक्रांति: मुंबई में नायलॉन के मांझे पर प्रतिबंध
Published : Jan 13, 2023, 11:57 am IST
Updated : Jan 13, 2023, 11:57 am IST
SHARE ARTICLE
Makar Sankranti: Nylon manjha banned in Mumbai
Makar Sankranti: Nylon manjha banned in Mumbai

आदेश में कहा गया, ऐसे पक्षियों की रक्षा करना वांछनीय है जो विलुप्त हो रहे हैं और जिन्हें दुर्लभ व लुप्तप्राय प्रजातियों के रूप में वर्गीकृत किया गया..

मुंबई : मकर संक्रांति से पहले मुंबई पुलिस ने पतंग उड़ाने के लिए नायलॉन के मांझे के इस्तेमाल, बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध लगा दिया है क्योंकि इससे लोगों और पक्षियों दोनों को खतरा है।.

मकर संक्रांति के त्योहार पर बड़ी संख्या में लोग पतंग उड़ाते हैं।.

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह आदेश 12 जनवरी से 10 फरवरी तक प्रभावी रहेगा और उल्लंघन करने वालों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (सरकारी कर्मचारी के कानूनी आदेश की अवहेलना) के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

आदेशानुसार, ‘नॉन-बायोडिग्रेडेबल सिंथेटिक’ मांझे की चपेट में आने से कई बार लोगों व पक्षियों को चोट आ जाती है, कभी-कभी यह जानलेवा भी साबित होते हैं। इससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है।

आदेश में कहा गया, ऐसे पक्षियों की रक्षा करना वांछनीय है जो विलुप्त हो रहे हैं और जिन्हें दुर्लभ व लुप्तप्राय प्रजातियों के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM