खबरे |

खबरे |

श्रीलंका ने 17 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
Published : Sep 15, 2023, 11:29 am IST
Updated : Sep 15, 2023, 11:29 am IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

दोनों पक्षों के बीच हुई कई उच्च स्तरीय वार्ताओं के बावजूद यह समस्या बनी हुई है।

चेन्नई : श्रीलंका की नौसेना ने अपने देश के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में कम से कम 17 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनके तीन ट्रॉलर (मछली पकड़ने वाली नौका) जब्त किए हैं। एक सरकारी बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई है। मछुआरों को बुधवार को जाफना के काकरथिवु द्वीप के तट से गिरफ्तार किया गया।

श्रीलंकाई नौसेना के एक बयान में कहा गया है, ‘‘नौसेना ने देश के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में बुधवार को कम से कम 17 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और तीन ट्रॉलर जब्त कर किए।”

नौसेना ने कहा कि उन्हें कांकेसंथुराई बंदरगाह तक ले जाया गया और स्थानीय मत्स्य निदेशालय को सौंप दिया गया। दोनों देशों के संबंधों में मछुआरों का मुद्दा विवादास्पद है। अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करने और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में भारतीय मछुआरों को श्रीलंका द्वारा पकड़े जाने की घटनाएं अक्सर होती रही हैं। दोनों पक्षों के बीच हुई कई उच्च स्तरीय वार्ताओं के बावजूद यह समस्या बनी हुई है।

श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों द्वारा पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी करने और उनकी नौकाओं को जब्त करने की कई घटनाएं हुई हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM