खबरे |

खबरे |

‘यादगार रैंप वॉक’: हार्ट अटैक के बाद पहली बार रैंप पर नजर आई सुष्मिता सेन, बिखेरा अपना जलवा
Published : Mar 12, 2023, 3:16 pm IST
Updated : Mar 12, 2023, 3:16 pm IST
SHARE ARTICLE
'Memorable ramp walk': Sushmita Sen appeared on the ramp for the first time after heart attack
'Memorable ramp walk': Sushmita Sen appeared on the ramp for the first time after heart attack

उन्होंने रैंप पर अपनी वापसी के वीडियो के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘यादगार ‘वॉक’... मैं जिंदगी का जिंदादिली से लुत्फ उठाती हूं... झूम।

Mumbai : दिल का दौरा पड़ने के बाद मौत को मात देकर लौटीं अभिनेत्री सुष्मिता सेन लक्मे फैशन वीक एक्सएफडीसीआई में डिजाइनर अनुश्री रेड्डी के लिए शोस्टॉपर के रूप में पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आई।

सुष्मिता सेन (47) ने शनिवार को महीन कढ़ाई वाले पीले लहंगे में रैंप वॉक किया। उन्होंने अपने बाल खुले रखे थे और गले में भारी हार पहना हुआ था। पूर्व मिस यूनिवर्स इस महीने की शुरुआत से अपने स्वास्थ्य के बारे में प्रशंसकों को जानकारी दे रही हैं। उन्होंने कहा कि यह ‘‘जिंदगी का एक यादगार पल’’ था।

उन्होंने रैंप पर अपनी वापसी के वीडियो के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘यादगार ‘वॉक’... मैं जिंदगी का जिंदादिली से लुत्फ उठाती हूं... झूम। इस यादगार वॉक के लिए अनुश्री रेड्डी और टीम को धन्यवाद... आपके डिजाइन आपके दिल की तरह खूबसूरत हैं। चीयर्स लैक्मे फैशन वीक एफडीसीआई। यहां मौजूद दर्शकों और मीडिया... सभी को प्यार और धन्यवाद। आप सभी को प्यार।’’

रैंप पर अभिनेत्री का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया गया। एक अन्य वीडियो संदेश में सेन ने प्रशंसकों और शुभचिंतकों के साथ-साथ शो से जुड़ी टीम को उनके निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। लैक्मे फैशन वीक एक्सएफडीसीआई रविवार को समाप्त होना है। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM