Salman Khan House Firing: सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी मामला, अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

खबरे |

खबरे |

Salman Khan House Firing: सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी मामला, अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी
Published : Apr 27, 2024, 11:43 am IST
Updated : Apr 27, 2024, 11:43 am IST
SHARE ARTICLE
Salman Khan House Firing Case Lookout circular issued against Anmol Bishnoi
Salman Khan House Firing Case Lookout circular issued against Anmol Bishnoi

पुलिस लॉरेंस बिश्नोई को भी हिरासत में ले सकती है.

Salman Khan House Firing Case Update: मुंबई के बांद्रा में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर इस महीने 14 अप्रैल को की गई गोलीबारी के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ (एलओसी) जारी किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस लॉरेंस बिश्नोई को भी हिरासत में ले सकती है, जो इस समय गुजरात की साबरमती जेल में बंद है और वह मामले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाने पर भी विचार कर रही है।

पुलिस ने जारी की LOC

उन्होंने बताया कि अनमोल बिश्नोई ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी और जांच में भी उसकी संलिप्तता सामने आई है जिसके बाद मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को एलओसी जारी किया। अधिकारी ने कहा, ‘‘अनमोल और लॉरेंस बिश्नोई को मामले में वांछित आरोपी के रूप में नामजद किया गया है। अनमोल बिश्नोई कनाडा में रहता है और अक्सर अमेरिका जाता रहता है लेकिन उसने फेसबुक पर जिस खाते से ‘पोस्ट’ करके गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी, उसका ‘आईपी एड्रेस’ पुर्तगाल का पाया गया है।’’

14 अप्रैल को हुई गोलीबारी

पुलिस ने 14 अप्रैल की सुबह सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ पर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों द्वारा गोलीबारी किए जाने के मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

पुलिस ने बताया कि कथित हमलावर विकी गुप्ता (24) एवं सागर पाल (21) को सोनू कुमार सुभाष चंदर बिश्नोई (37) और अनुज तपन (32) के साथ गिरफ्तार किया गया था। विकी गुप्ता और सागर पाल बिहार के निवासी हैं। उन्हें सोनू एवं अनुज ने 15 मार्च को दो देसी पिस्तौल एवं कारतूस उपलब्ध कराए थे।

उसने बताया कि सोनू और अनुज फाजिल्का के रहने वाले हैं। पुलिस ने कहा, ‘‘दोनों (सोनू एवं अनुज) पंजाब के गंगापुर में दर्ज गोलीबारी के एक मामले में भी लॉरेंस एवं अनमोल बिश्नोई के साथ सह आरोपी हैं।’’

(For more news apart from Salman Khan House Firing Case Lookout circular issued against Anmol Bishnoi News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)  

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

आमरण अनशन समाप्त करने के बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, हमारी किसी संगठन से कोई लड़ाई नहीं है

06 Apr 2025 6:14 PM

बठिंडा में बर्खास्त महिला कांस्टेबल का मामला, महिला कांस्टेबल की 2 दिन की रिमांड खत्म

06 Apr 2025 6:08 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई बर्खास्त महिला कांस्टेबल मामले में बड़ा अपडेट, देखें Live

05 Apr 2025 5:09 PM

एक और पादरी पर रेप और हत्या के गंभीर आरोप, बजिंदर के बाद इस पादरी पर हुआ बड़ा खुलासा!

05 Apr 2025 5:07 PM

Air Force Pilot Siddharth का हुआ अंतिम संस्कार, मां ने नम आंखों से दी शहीद बेटे को अंतिम विदाई

05 Apr 2025 5:05 PM

Punjab Latest Top News Today | देखों खास खबरें | Spokesman TV | LIVE

04 Apr 2025 7:00 PM