खबरे |

खबरे |

पॉटरी बार्न की ब्रांड एम्बेसडर बनी दीपिका पादुकोण
Published : Dec 10, 2022, 10:05 am IST
Updated : Dec 10, 2022, 10:05 am IST
SHARE ARTICLE
Deepika Padukone becomes the brand ambassador of Pottery Barn
Deepika Padukone becomes the brand ambassador of Pottery Barn

बयान में कहा गया, ‘‘एक कलाकार, उद्यमी और समाजसेवी दीपिका को पॉटरी बार्न के अंतरराष्ट्रीय विस्तार को बढ़ावा देने के लिए ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।

New Delhi : अमेरिका की फर्निचर कंपनी पॉटरी बार्न ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाने की शुक्रवार को घोषणा की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। कंपनी के भारत में स्थानीय साझेदार रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ने बयान में बताया कि पॉटरी बार्न की ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर दीपिका कंपनी के अंतरराष्ट्रीय विस्तार के लिए काम करेंगी।

रिलायंस ब्रांड्स के साथ साझेदारी करके पॉटरी बार्न ने भारत में हाल में कदम रखे हैं। उसने सबसे पहले यहां अपनी वेबसाइट शुरू की और अब नयी दिल्ली में कंपनी का पहला स्टोर खोला है।

बयान में कहा गया, ‘‘एक कलाकार, उद्यमी और समाजसेवी दीपिका को पॉटरी बार्न के अंतरराष्ट्रीय विस्तार को बढ़ावा देने के लिए ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। वह संग्रह को पुन: तैयार करने के लिए भी ब्रांड के साथ मिलकर काम करेंगी।’’

पादुकोण ने एक बयान में कहा, ‘‘गृह साज-सज्जा की वैश्विक कंपनी पॉटरी बार्न के साथ काम करने को लेकर मैं उत्साहित हूं और उसके साथ मिलकर शानदार वस्तुएं तैयार करने के लिए उत्सुक हूं।’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM