खबरे |

खबरे |

Jammu Kashmir Firing News:जम्मू-कश्मीर में वोटिंग से पहले 2 आतंकी हमले, बीजेपी नेता और दंपत्ति पर फायरिंग
Published : May 19, 2024, 12:27 pm IST
Updated : May 19, 2024, 12:27 pm IST
SHARE ARTICLE
2 terrorist attacks before voting in Jammu and Kashmir news in hindi
2 terrorist attacks before voting in Jammu and Kashmir news in hindi

यहां आतंकियों ने एक पर्यटक जोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी।

Jammu Kashmir Firing News In Hindi: श्रीनगर- जम्मू-कश्मीर में शनिवार (18 मई) रात एक घंटे के अंदर दो जगहों पर आतंकी हमले हुए। पहली घटना अनंतनाग के पहलगाम के पास एक खुले पर्यटक शिविर में हुई। यहां आतंकियों ने एक पर्यटक जोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी। यह जोड़ा राजस्थान के जयपुर का रहने वाला है। पति-पत्नी रिसॉर्ट में ठहरे थे।  

महिला का नाम फराह और पति का नाम तबरेज है। पति के सिर में गोली मारी गयी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस दौरान पत्नी फराह के सीने और कंधे पर चोटें आईं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद दंपत्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत को देखते हुए देर रात उन्हें जीएमसी अनंतनाग रेफर कर दिया गया। इसके बाद रविवार सुबह दोनों को श्रीनगर के एक अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

इस घटना के कुछ ही देर बाद रात करीब 10.30 बजे आतंकियों ने शोपियां के हेरापोरा में स्थानीय बीजेपी नेता इजाज अहमद शेख की गोली मारकर हत्या कर दी। एजाज अहमद को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। एजाज अहमद पूर्व सरपंच थे। घटना को लेकर इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। 

दोनों हमले जम्मू-कश्मीर में तब हुए हैं जब अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। बारामूला सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है। अनंतनाग-राजौरी सीट पर छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होगी। उधमपुर और जम्मू में 19 और 26 अप्रैल को वोटिंग हो चुकी है। श्रीनगर में 13 मई को वोटिंग हुई थी।

(For more news apart from 2 terrorist attacks before voting in Jammu and Kashmir News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਚ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਐਨ.ਕਾਉਂਟਰ, ਇੱਕ ਜਵਾਨ ਸ਼ਹੀਦ, 4 ਜ਼ਖਮੀ, ਅੱਤ.ਵਾਦੀ ਢੇਰ, ਦੇਖੋ LIVE

27 Jul 2024 12:01 PM

ਪੰਜਾਬ \'ਚ ਹਲੀਮੀ ਰਾਜ ਸਥਾਪਤ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਗੱਲਾਂ ਕਰਦੇ ਗੁਰੂ ਦੇ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਿਆਸਤਦਾਨਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਮੱਤ!

26 Jul 2024 4:57 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM