खबरे |

खबरे |

Women’s T20 World Cup 2024 : ICC ने जारी किया पूरा शेड्यूल, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान मैच
Published : May 5, 2024, 4:29 pm IST
Updated : May 5, 2024, 4:29 pm IST
SHARE ARTICLE
 ICC released the complete schedule, India-Pakistan match news in hindi
 ICC released the complete schedule, India-Pakistan match news in hindi

ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमों को रखा गया है।

Women’s T20 World Cup 2024 News In Hindi: आईसीसी ने आज महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी बांग्लादेश कर रहा है। इस टूर्नामेंट को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमों को रखा गया है। इसके अलावा ग्रुप बी में बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमों को रखा गया है।

इसकी शुरुआत 3 अक्टूबर से होगी

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 3 अक्टूबर से शुरू होगा। पहला मैच इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच ढाका में खेला जाएगा। सभी टीमें अपने-अपने ग्रुप में 4-4 मैच खेलने वाली हैं। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 20 अक्टूबर को खेला जाएगा।

महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए ग्रुप

ग्रुप ए - भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, क्वालीफायर 1

ग्रुप बी - बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, क्वालीफायर 2

विश्व कप में टीम इंडिया का मैच शेड्यूल

टीम इंडिया का पहला मैच 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से होगा। इसके बाद टीम इंडिया का दूसरा मैच 6 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा। इसके बाद भारतीय टीम का मुकाबला 9 अक्टूबर को क्वालीफायर 1 से होगा। 13 अक्टूबर को टीम इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। टूर्नामेंट के सभी मैच ढाका और सिलहट में खेले जाएंगे। जबकि सेमीफाइनल मैच 17 और 18 अक्टूबर को खेले जाएंगे। फाइनल मैच 20 अक्टूबर को ढाका में खेला जाएगा।

(For more news apart from ICC released the complete schedule, Women’s T20 World Cup news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM