खबरे |

खबरे |

ग्लोबल स्तर तक मनी जीकेसी स्थापना दिवस
Published : Feb 2, 2023, 5:04 pm IST
Updated : Feb 2, 2023, 5:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Global Level Money GK Foundation Day
Global Level Money GK Foundation Day

स्थापना दिवस की दूसरा वर्ष पूरा होने पर मुख्य कार्यक्रम बिहार की राजधानी पटना में 01 फरवरी बुधवार को जीकेसी की केन्द्रीय कार्यालय में आयोजित किया गया।

पटना: बिहार में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की स्थापना, कायस्थों को एक मंच पर लाने, राजनीतिक- सामाजिक परिवेश में संगठित रहने, गरीब कायस्थों के उत्थान के लिए सहयोग करने, के साथ ही, सात मूल आधार, यथा- सेवा, सहयोग, संप्रेषण, सरलता, समन्वय, सकारात्मकता और संवेदनशीलता  को लेकर 01ली फरवरी, 2021  को प्रबंध न्यासी रागनी रंजन ने की है। बुधवार को यह संस्था अपनी तीसरी वर्ष में प्रवेश की है। 

स्थापना दिवस की दूसरा वर्ष पूरा होने पर मुख्य कार्यक्रम बिहार की राजधानी पटना में 01 फरवरी बुधवार को जीकेसी की केन्द्रीय कार्यालय में आयोजित किया गया। काठमांडू से मिली जानकारी के अनुसार, जीकेसी नेपाल ने सत्प्रयास महिला सेवा वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण, खाद्य सामग्री का वितरण, त्वचा और स्वास्थ्य सामग्री का वितरण कर दूसरा स्थापना दिवस मनाया।  नेपाल की जीकेसी अध्यक्ष डॉ. पूनम कर्ण ने कहा कि सेवा ही धर्म है, मानवता सबकी है, स्वास्थ्य सबका है। नेपाल के सभी सदस्यों ने अपनी सक्रिय भागीदारी और मजबूत एकता दिखाई। वहीं कुवैत दुबई से भी स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजन की सूचना मिली है। 

जयपुर में स्थापना दिवस की दूसरे वर्ष के अवसर पर “मुस्कान” कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके तहत जरूरतमंद बच्चों के बीच सहायता सामग्री वितरित किया गया। अहमदाबाद में सदस्यों के बीच केक काट कर और स्नैक के साथ, जोधपुर में “उमंग” का आयोजन कर विद्यार्थियों के साथ रात्रि भोज आयोजन कर, मध्य प्रदेश में लोगों के बीच मिठाई बांटकर, वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश पश्चिम और हरियाणा की सम्मिलित इकाई ने दिल्ली के “नारायण दत्त तिवारी भवन” में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ, वाराणसी में “बगवावाला हनुमान अखाड़ा” में जिला महिला अध्यक्ष सुषमा श्रीवास्तव के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आंध्र प्रदेश में फूड वितरण के साथ स्थापना दिवस मनाया गया है।  उदयपुर, राजस्थान, लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, मुंबई सहित अन्य राज्यों में हुए स्थापना दिवस की सूचना मिल रही है।

बिहार के राजधानी पटना में नागेश्वर कॉलोनी, रॉयल गार्डेन स्थित जीकेसी के केन्द्रीय कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया गया। जहां जीकेसी के ध्वजारोहण करने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंध न्यासी रागनी रंजन ने विधिवत रूप से भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद दीप प्रज्वलन कर की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार दास, राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी कला संस्कृति दीप श्रेष्ठ,  बिहार कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिवाकर कुमार वर्मा सहित, कला संस्कृति के पूरी टीम ने किया। स्थापना दिवस और ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद के जन्मदिन के अवसर पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने केक काटवा कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महासचिव (कला-संस्कृति प्रकोष्ठ) शिवानी गौड़ और प्रदेश उपाध्यक्ष (कला-संस्कृति प्रकोष्ठ) अजय अम्बष्ठा ने किया।

प्रदेश अध्यक्ष (कला-संस्कृति प्रकोष्ठ) दिवाकर कुमार वर्मा ने कलाकारों के माध्यम से ऐसी समा बनाई की उपस्थित लोगों की तालियां लगातर बजती रही। उन्होंने लोगों को बताया कि संजय राज जो रेलवे के अधिकारी हैं वे प्रदेश उपाध्यक्ष (कला संस्कृति) बनाए गए हैं।

स्थापना दिवस के अवसर पर बिहार प्रदेश में मुजफ्फरपुर जिला इकाई स्थानीय खादी भंडार कैंपस में फलदार पौधा लगाकर स्थापना दिवस एवं संस्था के झंडा का झंडोत्तोलन कर,  गया में शहर के चांद चौरा स्थित मैत्री गार्डन में केक काटकर, सिवान जिला केक काटकर स्थापना दिवस मनाया स्थापना दिवस मनाया। औरंगाबाद, मुंगेर, मोतिहारी, हाजीपुर, सारण, भागलपुर, जहानाबाद, सहित अन्य जिलों से भी स्थापना दिवस मनाये जाने की सूचना मिल रही है। वहीं देश और विदेश से स्थापना दिवस और जन्मदिन की शुभकामनाएं और बधाई ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद को लगातार मिल रहा है।

पटना जिला में आयोजित कार्यक्रम में सक्रिय रूप से जीकेसी पटना जिला के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में भाग लेने वालों में ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, प्रबंध न्यासी रागनी रंजन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक, प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नंदा कुमारी, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश महान, पटना जिला अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव, पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद,  प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष निलेश रंजन, प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा, लीगल सेल अध्यक्ष डॉ हर्षवर्धन, लीगल सेल उपाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार संजू, संगठन सचिव बलराम श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रियांशु श्रीवास्तव सहित अमन कुमार, शीतांशु कुमार सहाय, आलोक कुमार वर्मा, सुनील कुमार वर्मा, आशीष रंजन, ज्योति दास, रश्मि सिन्हा, आभा सिन्हा, बंदना सिन्हा, आराधना कुमारी, ज्योत्सना सिन्हा, रंजना कुमारी, माया, सीमा सिन्हा, सुधा श्री, निशा परासर, पुष्पमाला, रचना कुमारी, शिवानी गौड़, डॉ भवानी शारदे, अतुल कुमार श्रीवास्तव, आयुष कुमार, रवि सहाय, दिलीप कुमार सिन्हा, जयंत कुमार मालिक, नवीन कुमार श्रीवास्तव, तूलिका श्रीवास्तव, प्रिया, सुनील सिन्हा, मनीष कुमार सिन्हा, सुशांत सिन्हा, रिहान सिन्हा, अस्ति वर्मा, प्रसून श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM