खबरे |

खबरे |

Lok Sabha Elections 2024: निर्वाचन आयोग ने पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए 15 व्यय पर्यवेक्षक किए नियुक्त
Published : May 2, 2024, 6:59 pm IST
Updated : May 2, 2024, 6:59 pm IST
SHARE ARTICLE
Election Commission appointed 15 expenditure observers for 13 Lok Sabha seats of Punjab
Election Commission appointed 15 expenditure observers for 13 Lok Sabha seats of Punjab

अखिलेश कुमार यादव एवं नंदिनी आर नायर बठिंडा निर्वाचन क्षेत्र की व्यय पर्यवेक्षक होंगी।

 Lok Sabha Elections 2024:  निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर राजनीतिक दलों और उनके उम्मीदवारों के खर्च पर नजर रखने के लिए पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए 15 व्यय पर्यवेक्षकों की सूची जारी की है। ये सभी अधिकारी भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) से संबंधित हैं और व्यय मॉनिटर के रूप में विशेष विशेषज्ञता रखते हैं।  

अधिकारियों ने बताया कि इन 15 व्यय पर्यवेक्षकों को चुनाव प्रचार के दौरान उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के खर्च पर नजर रखने और यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है कि प्रत्याशी तय सीमा में ही धन व्यय करें।

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सिविन सी. ने बताया कि हर्षद एस वेंगुरलेकर को गुरदासपुर का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसी तरह बी.गणेश सुधाकर को अमृतसर का, अनुराग त्रिपाठी को खडूर साहिब का, माधव देशमुख को जालंधर (सुरक्षित) का और पवन कुमार खेतान को होशियारपुर का व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि शिल्पी सिन्हा आनंदपुर साहिब की, पंकज कुमार और चेतन डी कलमकार लुधियाना के और अखिलेश कुमार यादव एवं नंदिनी आर नायर बठिंडा निर्वाचन क्षेत्र की व्यय पर्यवेक्षक होंगी।

सीईओ ने बताया कि आनंद कुमर को फतेहगढ़ साहिब का, मनीष कुमार को फरीदकोट का, नगेंद्र यादव को फिरोजपुर का, अमित संजय गौरव को संगरूर का और मीतू अग्रवाल को पटियाला का व्यय पर्यवेक्षक बनाया गया है। पंजाब की 13 लोकसभा सीट के लिए एक जून को मतदान होगा।

(For more news apart from  Election Commission appointed 15 expenditure observers for 13 Lok Sabha seats of Punjab, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

Tags: punjab

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM