खबरे |

खबरे |

मुख्यमंत्री नीतीश ने 'समाधान यात्रा' के क्रम में मुंगेर जिले में विकास योजनाओं का लिया जायजा
Published : Feb 7, 2023, 5:12 pm IST
Updated : Feb 7, 2023, 5:12 pm IST
SHARE ARTICLE
Chief Minister Nitish kumar (फाइल फोटो)
Chief Minister Nitish kumar (फाइल फोटो)

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने सामुदायिक भवन सह वर्कशेड का भी उद्घाटन किया।

पटना : मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने आज 'समाधान यात्रा' के क्रम में मुंगेर जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने जमालपुर प्रखंड के गुलालपुर में धूसर जल प्रबंधन इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया और वहां प्लास्टिक कतरन मशीन को स्टार्ट कर उसकी कार्य प्रणाली को देखा। मुख्यमंत्री ने कंबल निर्माण इकाई का फीता काटकर उद्घाटन किया । उन्होंने जिला औद्योगिक प्रवर्तन योजना के अंतर्गत पाल हस्तकरघा बुनकर संघ के लोगों से मुलाकात भी की और जीविका स्वयं सहायता समूह को 4 लाख 12 हजार रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति / जनजाति उद्यमी योजना के अंतर्गत वित्त प्रदत, चना एवं गेहूं से चोकर युक्त आटा एवं सत्तू निर्माण के एक उद्यम एस.के. इंटरप्राइजेज का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र मंगरा का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और बच्चे-बच्चियों से बात की।

वहां गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य जांच केंद्र तथा पोषण संबंधी जानकारी देने वाले केंद्र का भी उन्होंने निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने गोद भराई के बाद अन्नप्राशन की शुरुआत की। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभुकों को उन्होंने सांकेतिक चेक प्रदान किया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल जिसमें नीरा उत्पाद, बांस उत्पाद, सखुआ भोजपत्र सहित अन्य उत्पादों को दर्शाया गया था, उसका मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभुकों को मुख्यमंत्री ने चाबी प्रदान की तथा मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना तथा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुस्लिम तलाकशुदा / परित्यक्ता सहायता योजना के लाभार्थियों को सांकेतिक चेक प्रदान किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने सामुदायिक भवन सह वर्कशेड का भी उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने मंगरापोखर स्थित सिद्धि तालाब का निरीक्षण कर उसमें मछली छोड़ा और जीविका दीदियों को तालाब हस्तांतरण का पत्र सौंपा। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित वानिकी महाविद्यालय, मुंगेर का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया और महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कैम्पस में पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने ऑडिटोरियम का भी निरीक्षण किया, साथ ही वानिकी महाविद्यालय पर आधारित एक लघु फिल्म का अवलोकन किया। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव   अरविंद कुमार चौधरी और भवन निर्माण विभाग के सचिव   कुमार रवि ने वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परिसर में और पौधारोपण कराएं। भवनों पर और सोलर प्लेट लगाए।

बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और मनोरंजन की व्यवस्था रखें। छात्र - छात्राओं को यहां किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका ख्याल रखें। पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग मुंगेर हमेशा आते रहे हैं। मुंगेर देश के पौराणिक स्थलों में से एक है। हमलोग इसके महत्व को समझते हैं। बिहार में वानिकी कॉलेज की स्थापना की बात हुई तो हमलोगों ने तय किया कि यह मुंगेर में ही बनेगा। यह कॉलेज काफी सुंदर बना है। हमने इसका जायजा लिया है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जायजा लेने के लिए हमलोग दौरा कर रहे हैं। वानिकी कॉलेज की चर्चा बाहर भी होने लगी है। इसमें बहुत सारे स्टूडेंट्स पढ़ेंगे। यह इतना अच्छा बना है कि बहुत सारे लोग इसको देखने भी आयेंगे। मुंगेर के लिए वानिकी कॉलेज बहुत ही महत्वपूर्ण है।

इंजीनियरिंग कॉलेज पहले ही बन गया है। मेडिकल कॉलेज भी बनने वाला है। गंगा नदी में पाई जाने वाली डॉल्फिन को सुरक्षित रखने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए जो कुछ भी करना जरुरी होगा हमलोग करेंगे। इसको लेकर हमलोग शुरु से काम कर रहे हैं। इस बार वर्षापात नहीं होने से किसानों को दिक्कत हुई है। सुखाड़ की स्थिति में भी हमलोगों ने यहां आकर एक-एक चीज की जानकारी ली थी और लोगों की सुविधा को लेकर सरकार ने कदम उठाये थे। मुंगेर में पर्यटन की संभावना के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए जो भी संभव होगा, किया जायेगा ।

इस दौरान सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष  राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री  विजय कुमार चौधरी, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री सह मुंगेर जिले की प्रभारी मंत्री  अनिता देवी, जल संसाधन सह सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री   संजय कुमार झा, भवन निर्माण मंत्री  अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री  सुमित कुमार सिंह, विधायक  अजय कुमार सिंह, विधायक  राजीव सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधगण, मुख्य सचिव   आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आर.एस. भट्टी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  एस० सिद्धार्थ, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव  अरविंद कुमार चौधरी, कृषि विभाग के सचिव   एन. सरवन कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव   कुमार रवि, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बालामुरुगन डी०, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी   गोपाल सिंह, जीविका सह मिशन निदेशक जल- जीवन - हरियाली अभियान राहुल कुमार, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त  संजय कुमार सिंह, मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक  संजय कुमार, मुंगेर के जिलाधिकारी  नवीन कुमार, मुंगेर के पुलिस अधीक्षक   जग्गूनाथ जलारेड्डी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM