खबरे |

खबरे |

राजद ने मनाई राम मनोहर लोहिया की जयंती
Published : Mar 23, 2023, 4:21 pm IST
Updated : Mar 23, 2023, 4:21 pm IST
SHARE ARTICLE
RJD celebrated the birth anniversary of Ram Manohar Lohia
RJD celebrated the birth anniversary of Ram Manohar Lohia

लोहिया ने सामाजिक न्याय की लड़ाई को जमीन पर उतारा।

पटना : राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में महान समाजवादी नेता एवं चिंतक डाॅ0 राम मनोहर लोहिया जी की जयन्ती मनायी गयी। इस अवसर पर राम मनोहर लोहिया के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लोहिया के विचारों को लेकर लालू प्रसाद ने गरीबों, शोषितों को मान-सम्मान दिया और नफरत करने वाले लोगों को उनके बताये विचारों के अनुसार स्पष्ट रूप से जवाब देकर समाज में एक बेहतर वातावरण का निर्माण किया। उनके आदर्श मार्गों को सभी गरीब-गुरबों के बीच पहुंचाने के लिए उनके विचार का प्रचार-प्रसार किया जाना जरूरी है, तभी हम देश में बेहतर तरीके से उन शक्तियों को जवाब दे सकते हैं, जो मोहब्बत की राजनीति को समाप्त करके नफरत को बढ़ावा दे रहे हैं। डाॅ0 राम मनोहर लोहिया अनवरत गांव की दशा एवं वहां की प्रतिभा को सुधारने व निखारने के लिए सत्त संघर्ष करते रहे। 

लोहिया ने सामाजिक न्याय की लड़ाई को जमीन पर उतारा। आजादी के बाद राजनीतिक सूूचिता उनके लिए सर्वोपरि था। वे जीवनपर्यन्त समाजवाद तथा गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हित के लिए संघर्ष करते रहे।

इस अवसर पर लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण करने वलों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  उदय नारायण चैधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक,  बीनू यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष  अनिल कुमार सहनी,  सीताशरण बिन्द, पूर्व विधायक फनीन्द्रनाथ चैधरी,  आजाद गांधी, यदुवंश कुमार यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र पटेल, देवकिशुन ठाकुर, बल्ली यादव, खुर्शीद आलम सिद्दिकी, निराला यादव, ई0 अशोक यादव, भाई अरूण कुमार, प्रो0 कुमार चन्द्रदीप यादव, इनामुल हक, नन्दू यादव,  प्रेम कुमार गुप्ता, प्रवीण कुमार, संजय यादव, प्रमोद कुमार राम, निर्भय अम्बेदकर, सारिका पासवान, विजय यादव, महेन्द्र विद्यार्थी, अरविन्द कुमार सहनी, संजय ठाकुर, प्रमोद कुमार सिन्हा, निरंजन कुमार चन्द्रवंशी, विनोद कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, उमेश पंडित, संतोष भारती, प्रदीप मेहता, सलमान अख्तर, पप्पू राय, शिवेन्द्र कुमार तांती, अफरोज आलम, शेखर यादव, पीके मिश्रा, कृष्ण मुरारी यादव, मनोज कुमार यादव, विनोद कुमार यादव, साजिद रजा, सीपी चक्रवर्ती, शेख आलम, उपेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, मुकुंद सिंह सहित दर्जनों नेताओं एवं कार्यकत्र्ताओं ने  लोहिया के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM