खबरे |

खबरे |

New Delhi Crime : एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम, पहले प्रेमिका पर चाकू से हमला फिर कर ली खुदकुशी
Published : Jun 3, 2023, 7:13 pm IST
Updated : Jun 3, 2023, 7:13 pm IST
SHARE ARTICLE
Terrible result of unrequited love
Terrible result of unrequited love

युवती उससे प्यार नहीं करती थी और उसे अनदेखा करती थी।

 New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी के बेगमपुर इलाके में एक निजी फर्म के कार्यालय में 24 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर महिला सहकर्मी पर चाकू से हमला कर दिया और बाद में खुद को फांसी लगा ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रिठाला की रहने वाली 19 वर्षीय युवती हमले में बाल-बाल बच गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि अमित और युवती रोहिणी के सेक्टर-25 में ‘क्रिएटिव कॉन्सेप्ट डिजाइन’ नामक फर्म में काम करते थे। अधिकारी ने बताया कि अमित को युवती से प्यार हो गया था। हालांकि, युवती उससे प्यार नहीं करती थी और उसे अनदेखा करती थी।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे रोहिणी के जे.जे. क्लस्टर निवासी अमित ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया, लेकिन वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचा लिया। उन्होंने बताया कि उसके बाद अमित ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM