खबरे |

खबरे |

Gujarat News: गुजरात में जल्द बदलेगा मौसम, जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
Published : May 11, 2024, 1:14 pm IST
Updated : May 11, 2024, 1:14 pm IST
SHARE ARTICLE
Weather will change soon in Gujarat weather news in hindi
Weather will change soon in Gujarat weather news in hindi

13 मई को साबरकांठा, अरावली, पंचमहल, दाहोद, महिसागर, अमरेली, भावनगर और गिर सोमनाथ में बारिश हो सकती है।

Gujarat News In Hindi:आज से छह दिनों तक गरज के साथ बेमौसम बारिश की भविष्यवाणी की गई है. राज्य मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण अरब सागर के ऊपर बारिश का सिस्टम सक्रिय हो गया है। जिसके चलते आज से अगले 6 दिनों तक गुजरात में बारिश की भविष्यवाणी की गई है.

आज अरावली, पंचमहल, दाहोद, महिसागर, छोटा उदेपुर, नर्मदा, डांग, तापी, नवसारी, वलसाड जिलों में बारिश का अनुमान है। दाहोद, महिसागर, छोटा उदेपुर, नर्मदा, सूरत, डांग, तापी, नवसारी और वलसाड में कल गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

13 मई को साबरकांठा, अरावली, पंचमहल, दाहोद, महिसागर, अमरेली, भावनगर और गिर सोमनाथ में बारिश हो सकती है। 14 मई को अमरेली, भावनगर और गिर सोमनाथ में बेमौसम बारिश का अनुमान है.

राज्य के कई हिस्सों में आज और आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कुछ हिस्सों में बारिश के साथ हल्की आंधी की संभावना जताई है. गुजरात में बारिश के पूर्वानुमान के साथ तापमान में गिरावट की भी भविष्यवाणी की गई है।

मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के बीच गुजरात के मौसम में उलटफेर की आशंका जताई है. मौसम विभाग के अहमदाबाद केंद्र के वैज्ञानिक रामाश्रय ने शुक्रवार को कहा कि अगले 7 दिनों तक राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है.

इन दो दिनों के दौरान सौराष्ट्र के गिर-सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, सुरेंद्रनगर, बोटाद, राजकोट में बारिश होने की संभावना है।  

(For more news apart from Weather will change soon in Gujarat weather news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM