खबरे |

खबरे |

Delhi Crime: कार मैकेनिक की हत्या के मामले में तीन लोग गिरफ्तार, चार किशोर भी पकड़े
Published : Mar 13, 2023, 6:01 pm IST
Updated : Mar 13, 2023, 6:01 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi Crime: Three people arrested in the murder of a car mechanic, four teenagers were also arrested
Delhi Crime: Three people arrested in the murder of a car mechanic, four teenagers were also arrested

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अमन विहार में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

New Delhi: उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अमन विहार में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और चार किशोरों को पकड़ा गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नांगलोई एक्सटेंशन निवासी निहाल (18), प्रेम नगर निवासी आकाश (20) और विकास (23) के रूप में हुई है।

पुलिस को शनिवार को सूचना मिली कि अमन विहार इलाके में एक शख्स को गोली मार दी गई है। बेगमपुर के राजीव नगर निवासी योगेश को गोली लगी जिसके बाद उसे इलाज के लिए अग्रसेन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद, कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि कार मैकेनिक योगेश प्रेम नगर निवासी अपने दोस्त और प्रॉपर्टी डीलर सागर से मिलने आया था, उसी दौरान गोलीबारी की घटना हुई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीनों आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चारों किशोरों को पकड़ा गया।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM