खबरे |

खबरे |

Delhi : पत्नी से हुआ झगड़ा तो, व्यक्ति ने दो साल के बेटे को छत से फेंका
Published : Dec 17, 2022, 5:20 pm IST
Updated : Dec 17, 2022, 5:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi: After a quarrel with his wife, the man threw his two-year-old son from the terrace.
Delhi: After a quarrel with his wife, the man threw his two-year-old son from the terrace.

पत्नी से झगड़े के बाद 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने दो साल के बेटे को एक इमारत की पहली मंजिल की छत से कथित तौर पर नीचे फेंक दिया

New Delhi : दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में अपनी पत्नी से झगड़े के बाद 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने दो साल के बेटे को एक इमारत की पहली मंजिल की छत से कथित तौर पर नीचे फेंक दिया और इसके बाद खुद भी कूद गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मान सिंह और उसका बेटा, दोनों इस घटना में घायल हो गए और उनका यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे हुई थी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सिंह की पत्नी पूजा ने आरोप लगाया है कि दंपती के बीच तनावपूर्ण संबंध थे और वह अपने बेटे के संग अलग रह रही थी। उसने कहा कि उसका पति शाम करीब सात बजे नशे की हालत में उसके आवास पर आया और उसके साथ झगड़ा करने लगा।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि झगड़े के बाद उसका पति बच्चे को छत पर ले गया और करीब 21 फुट की ऊंचाई से उसे नीचे फेंक दिया तथा इसके बाद वह खुद भी पहली मंजिल से कूद गया। पुलिस ने कहा कि घटना के सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM