खबरे |

खबरे |

दिल्ली सरकार के बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा में हो सकता है सबसे ज्यादा आवंटन: अधिकारी
Published : Mar 20, 2023, 11:04 am IST
Updated : Mar 20, 2023, 11:04 am IST
SHARE ARTICLE
Health, education may have maximum allocation in Delhi government's budget: official
Health, education may have maximum allocation in Delhi government's budget: official

दिल्ली सरकार का 2023-24 का बजट 80,000 करोड़ रुपये का हो सकता है।

New Delhi: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार वित्त वर्ष 2023-24 के आम बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिये सबसे ज्यादा राशि आवंटित कर सकती है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए सबसे ज्यादा 16,278 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे, जो इससे पिछले साल के 16,377 करोड़ रुपये से कुछ कम थे। वहीं स्वास्थ्य क्षेत्र को 2022-23 में 9,769 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे, जबकि पिछले साल 9,934 करोड़ रुपये आवंटित किये गये थे।

अधिकारियों के अनुसार, बजट में दिल्ली के सरकारी स्कूलों के सभी नियमित, आमंत्रित और अनुबंधित शिक्षकों, उप प्रधानाचार्यों और प्रधानाचार्यों को नए टैबलेट उपलब्ध कराए जा सकते हैं। दिल्ली सरकार का 2023-24 का बजट 80,000 करोड़ रुपये का हो सकता है। वित्त वर्ष 2022-23 का बजट 75,800 करोड़ रुपये जबकि 2021-22 का बजट 69,000 करोड़ रुपये का था।

दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत 2023-24 के लिए बजट 21 मार्च को पेश करेंगे और उससे पहले सरकार का परिणाम बजट आएगा। दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले के संबंध में सीबीआई ने उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। उसके बाद गहलोत को उनका प्रभार दे दिया गया है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM