खबरे |

खबरे |

DHFL Scam News: CBI ने धीरज वधावन को किया गिरफ्तार, 34,000 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का है आरोप
Published : May 15, 2024, 11:36 am IST
Updated : May 15, 2024, 11:36 am IST
SHARE ARTICLE
CBI arrested former DHFL director Dheeraj Wadhawan in Rs 34,000 crore bank fraud case news in hindi
CBI arrested former DHFL director Dheeraj Wadhawan in Rs 34,000 crore bank fraud case news in hindi

धावन को सोमवार रात को मुंबई से हिरासत में लिया गया और उन्हें मंगलवार को दिल्ली की एक विशेष अदालत में पेश किया गया.

DHFL Scam News: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 34,000 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में डीएचएफएल (दीवान हाउसिंग फाइनेंस कार्पोरेशन लिमिटेड) के पूर्व निदेशक धीरज वधावन को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वधावन को सोमवार रात को मुंबई से हिरासत में लिया गया और उन्हें मंगलवार को दिल्ली की एक विशेष अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अधिकारियों ने बताया कि डीएचएफएल के पूर्व निदेशक और उनके भाई कपिल को इस मामले में पहले 19 जुलाई, 2022 को गिरफ्तार किया गया था। एजेंसी ने 15 अक्टूबर, 2022 को कपिल और धीरज सहित 75 प्रतिष्ठानों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। उन्हें विशेष अदालत ने तीन दिसंबर, 2022 को इस आधार पर जमानत दे दी थी कि जांच अधूरी है और दायर आरोप पत्र टुकड़ों में पेश किया है। इस आदेश को दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी बरकरार रखा था।

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस और लॉरी के बीच जोरदार टक्कर; 6 लोग जिंदा जले

सीबीआई ने इस आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी थी। उसने जमानत आदेशों को यह कहते हुए रद्द कर दिया था कि विशेष अदालत के साथ-साथ उच्च न्यायालय ने शीर्ष अदालत द्वारा प्रतिपादित और तय की गई कानूनी स्थिति की अवहेलना करके ‘‘कानूनी रूप से गंभीर त्रुटि की।’’

इस बीच, धीरज वधावन को बंबई उच्च न्यायालय से चिकित्सकीय आधार पर एक अलग मामले में अंतरिम जमानत मिल गई क्योंकि वह इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। बंबई उच्च न्यायालय ने इस साल दो मई को इस मामले में जमानत को नियमित कर दिया था और सीबीआई गिरफ्तारी से उनकी सुरक्षा की अवधि भी एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी थी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा अवधि समाप्त होने के बाद सीबीआई ने वधावन को गिरफ्तार कर लिया।

Swati Maliwal Assault Case: ''स्वाति मालीवाल की जान खतरे में है'', मालीवाल के पूर्व-पति का दावा

इस समय तीन आरोपी धीरज वधावन, उनके भाई कपिल वधावन और अजय नवांदर इस मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने 17 बैंकों के संघ से 34,000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के संबंध में डीएचएफएल मामला दर्ज किया था। यह देश में सबसे बड़ा बैंकिंग ऋण धोखाधड़ी मामला है।

(For more news apart from CBI arrested former DHFL director Dheeraj Wadhawan in Rs 34,000 crore bank fraud case news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM