खबरे |

खबरे |

आईएमए और टीएनओआई को मिलेगा इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार
Published : Dec 21, 2022, 5:41 pm IST
Updated : Dec 21, 2022, 5:41 pm IST
SHARE ARTICLE
IMA and TNOI will get Indira Gandhi Peace Prize
IMA and TNOI will get Indira Gandhi Peace Prize

न्यास ने एक बयान में कहा, ‘‘चिकित्सा समुदाय का राष्ट्रीय स्तर पर कोई एक प्रतिनिधित्व नहीं है।

New Delhi : कोरोना काल में लोगों की सेवा करने वाले चिकित्साकर्मियों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए ‘इंडियन मेडिकल एसोसिएशन’ (आईएमए) और ‘ट्रेंड नर्सेज ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया’ (टीएनओआई) को 2022 के ‘इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार' के लिए चुना गया है।  इंदिरा गांधी स्मारक न्यास की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पूर्व प्रधान न्यायाधीश टी एस ठाकुर की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल ने दोनों संगठनों को इस पुरस्कार के लिए चुना।

न्यास ने एक बयान में कहा, ‘‘चिकित्सा समुदाय का राष्ट्रीय स्तर पर कोई एक प्रतिनिधित्व नहीं है। ऐसे में निर्णायक मंडल उन दो संगठनों को पुरस्कार के लिए आमंत्रित करता है, जो भारत में चिकित्सकों और नर्सों का व्यापक रूप से प्रतिनिधित्व करते हैं।’’

‘इंदिरा गांधी स्मारक न्यास’ द्वारा 'इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार' प्रति वर्ष विश्व के किसी ऐसे व्यक्ति या संस्था को प्रदान किया जाता है, जिसने समाज सेवा, निरस्त्रीकरण या विकास के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। इस पुरस्कार के अंतर्गत 25 लाख रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM