खबरे |

खबरे |

केजरीवाल ने स्वास्थ्य विभाग को जीनोम अनुक्रमण बढ़ाने का निर्देश दिया: अधिकारी
Published : Dec 21, 2022, 5:03 pm IST
Updated : Dec 21, 2022, 5:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Kejriwal directs health department to increase genome sequencing: Officials
Kejriwal directs health department to increase genome sequencing: Officials

‘दिल्ली सरकार कोविड की स्थिति पर नजर रख रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।’’

New Delhi : दिल्ली सरकार कोविड-19 की स्थिति पर नजर रख रही है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को नमूनों के जीनोम अनुक्रमण सुनिश्चित करने तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक अन्य कदम उठाने का निर्देश दिया।

जापान, दक्षिण कोरिया, ब्राजील, चीन और अमेरिका में कोविड-19 के मामलों में अचानक आई तेजी के बीच केंद्र सरकार ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आग्रह किया था कि वायरस के उभरते हुए स्वरूप पर नजर रखने के लिए संक्रमित नमूनों के पूरे जीनोम अनुक्रमण को तैयार किया जाए।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे एक पत्र में कहा कि इस तरह की कवायद से देश में नए स्वरूप का समय पर पता लगाने में मदद मिलेगी और आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय करना सुविधाजनक होगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा, ‘‘दिल्ली सरकार कोविड की स्थिति पर नजर रख रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जीनोम अनुक्रमण और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक अन्य कदम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।’’

कोविड-19 की सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती अभी भी दुनिया भर में बनी हुई है, जिसके लगभग 35 लाख मामले साप्ताहिक रूप से दर्ज किए गए हैं। वर्ष 2020 के आरंभ में महामारी शुरू होने के बाद से दिल्ली में कोविड के 20,07,097 मामले आ चुके हैं और 26,519 मौतें दर्ज की गई हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM