खबरे |

खबरे |

प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह करता हूं कि पोस्टर लगाने वालों को रिहा करें : केजरीवाल
Published : Mar 23, 2023, 6:04 pm IST
Updated : Mar 23, 2023, 6:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Urge PM Modi to release those who put up posters: Kejriwal
Urge PM Modi to release those who put up posters: Kejriwal

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री इतने डरे हुए क्यों हैं? मैंने देखा कि मेरे खिलाफ पोस्टर लगाए गए थे और मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है।

New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने वाले नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले ‘बंद’ कर दिए गए हैं। जंतर-मंतर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा कि उन्हें उन पोस्टर से ‘कोई आपत्ति नहीं’ है, जो उनके (मुख्यमंत्री के) खिलाफ लगाए गए थे और इसके पीछे जो लोग हैं उन्हें ‘गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए।’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री इतने डरे हुए क्यों हैं? मैंने देखा कि मेरे खिलाफ पोस्टर लगाए गए थे और मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। कोई प्राथमिकी या गिरफ्तारी नहीं होगी।’’ केजरीवाल ने आरोप लगाया, ‘‘कुछ लोग देश को तानाशाही की ओर ले जा रहे हैं। हम सभी को मिलकर देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाना है, हमें देश को बचाना है।’’

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ लिखित पोस्टर के संबंध में गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा किया जाए। ‘आप’ ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी बिगुल फूंकते हुए बृहस्पतिवार को यहां जंतर-मंतर से ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ अभियान की शुरुआत की।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM