खबरे |

खबरे |

Uttarakhand Fire News: उत्तराखंड के पहाड़ों में धधकती आग पर काबू पाने का प्रयास जारी, अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

By : DISHANT

Published : Apr 27, 2024, 7:24 pm IST
Updated : Apr 27, 2024, 7:24 pm IST
SHARE ARTICLE
Fire blazing in mountains of Uttarakhand, officers leave canceled news in hindi
Fire blazing in mountains of Uttarakhand, officers leave canceled news in hindi

सीएम ने कहा की आग पर काबू पाने में अपना सहयोग दें। सभी अधिकारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है।

Uttarakhand Fire News: उत्तराखंड के पहाड़ों में धधकती आग अब लोगों की चिंता को बढ़ा रही है। जहां इस आग से पर्यावरण कि कई वनस्पतियों को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं जंगल की भीषण आग को बुझाने के लिए लगातार प्रयास जारी है।

मामले में  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के नैनीताल जिले में जंगल की भीषण आग को बुझाने के लिए शनिवार को भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर को सेवा में लगाया गया। शुक्रवार को पाइंस इलाके में हाई कोर्ट कॉलोनी तक आग की लपटें पहुंचने से जिले की स्थिति और खराब हो गयी।

अधिकारियों ने कहा कि एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने भीमताल झील से बांबी बाल्टी में पानी एकत्र किया और इसे जिले के पाइंस, भूमियाधार, ज्योलिकोट, नारायण नगर, भवाली, रामगढ़ और मुक्तेश्वर क्षेत्रों के जलते जंगलों पर डाला। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं और यह जल्द ही हो जाएगा।

वहीं इसको लेकर हल्द्वानी में वनाग्नि की रोकथाम व पेयजल व्यवस्था के संबंध में बैठक के दौरान अधिकारियों को वनाग्नि से निपटने के लिए धरातल पर कार्य करने के निर्देश दिए। आग लगने पर जिलाधिकारी व संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुए प्रभावित वन क्षेत्र पहुंचकर सामंजस्य के साथ आग पर काबू पाने में अपना सहयोग दें। सभी अधिकारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है।

 (For more news apart State Fire blazing in mountains of Uttarakhand, officers leave canceled News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Uttarakhand, Dehradun

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM