खबरे |

खबरे |

PM Modi in Anand: 'शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए उतावला है पाकिस्तान', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
Published : May 2, 2024, 12:51 pm IST
Updated : May 2, 2024, 12:51 pm IST
SHARE ARTICLE
pm modi rally in gujarat at anand today for lok sabha election 2024
pm modi rally in gujarat at anand today for lok sabha election 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "देश ने 60 साल तक कांग्रेस का राज देखा है और देश ने 10 साल भाजपा का सेवा काल भी देखा है।

PM Modi Rally in Anand, Gujarat News: देश में लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लागातार रैली कर रहे हैं और जनता को संबोधित कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज पीएम मोदी ने गुजरात के आणंद में एक जनसभा को संबोधित किया.  इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, कांग्रेस के कारण दशकों तक देश के संविधान के साथ भांति-भांति के खिलवाड़ हुए। "जितने साल हमारे देश में कांग्रेस सरकार रही, बड़ा हउआ था पाकिस्तान का. जब भी हो पाकिसितान, आज देखिए पाकिस्तान के आतंक का टायर पंचर हो गया है। मोदी की मजबूत सरकार आतंकियों को घर में घुसकर मारती है।"  शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "देश ने 60 साल तक कांग्रेस का राज देखा है और देश ने 10 साल भाजपा का सेवा काल भी देखा है। वो शासन काल था ये सेवा काल है। कांग्रेस के 60 साल के शासन में करीब 60% ग्रामीण आबादी के पास शौचालय नहीं था। 60 साल बाद 10 साल में भाजपा सरकार ने शत प्रतिशत शौचालय बना दिए। 60 साल में कांग्रेस देश में सिर्फ 3 करोड़ ग्रामीण घरों तक ही नल से जल की सुविधा पहुंचा पाई यानी 20% भी नहीं, 10 साल में नल से जल पहुंचने वाले घरों की संख्या 14 करोड़ घर हो गई है, यानी 75% घरों में नल से जल पहुंचा है।"

Delhi Excise Policy Case: मनीष सिसोदिया ने जमानत के लिए किया दिल्ली हाई कोर्ट का रुख

पीएम मोदी ने कहा, "60 साल में कांग्रेस ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया, बैंकों पर कब्जा कर लिया और ये कहा कि बैंक गरीबों के लिए होने चाहिए। बैंकों का राष्ट्रीयकरण गरीबों के नाम पर करने के बावजूद भी कांग्रेस सरकार 60 साल में करोड़ों गरीबों के बैंक खाते नहीं खोल पाई। मोदी ने 10 साल में 50 करोड़ से ज्यादा जनधन बैंक खाते खोले।"

पीएम ने आगे कहा, "2014 में जब आपने अपने इस बेटे को गुजरात से दिल्ली भेजकर देश की सेवा करने का आदेश दिया, उस समय देश के प्रधानमंत्री बड़े विद्वान अर्थशास्त्री थे। जब उन्होंने छोड़ा था, तब देश दुनिया में 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था था। 10 साल में इस गुजराती ने, चाय वाले ने देश की इकोनॉमी को 5वें नंबर पर पहुंचा दिया।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस के कारण दशकों तक देश के संविधान के साथ भांति-भांति के खिलवाड़ हुए। सरदार साहब बहुत जल्दी चले गए, उसके कारण देश को बहुत नुकसान हुआ है। मेरे मन में है कि मैं सरदार साहब के सपने भी पूरे करने की कोशिश करूं...कांग्रेस के शहजादे आजकल माथे पर संविधान रखकर नाच रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस मुझे जवाब दे कि जिस संविधान को आज माथे पर रखकर नाच रहे हो, क्यों 75 साल तक हिंदुस्तान के सभी हिस्सों पर ये संविधान लागू नहीं होता था। मोदी के आने से पहले इस देश में 2 संविधान, 2 झंडे थे, 2 प्रधानमंत्री थे। शहजादे की पार्टी कांग्रेस ने, इनके परिजनों ने देश में संविधान लागू नहीं होने दिया था। कश्मीर में हिंदुस्तान का संविधान लागू नहीं होता था। धारा 370 दीवार बनकर बैठी थी। सरदार पटेल की भूमि से आए इस बेटे ने उस 370 को जमींदोज कर दिया और सरदार साहब को श्रद्धांजलि दी।"

"जितने साल हमारे देश में कांग्रेस सरकार रही, बड़ा हउआ था पाकिस्तान का। आज देखिए पाकिस्तान के आतंक का टायर पंचर हो गया है।  जो देश कभी आतंकी एक्सपोर्ट करता था वो आटे के इम्पोर्ट के लिए दर दर भटक रहा है। जिसके हाथ में कभी बम गोला था उसके हाथ में आज भीख का कटोरा है। कांग्रेस की कमजोर सरकार आतंक के आकाओं को डोजियर देती थी। लेकिन, मोदी की मजबूत सरकार आतंकियों को घर में घुसकर मारती है।"

 मोदी ने कहा, "संयोग देखिए, आज भारत में कांग्रेस कमजोर हो रही है। मजा ये है कि यहां कांग्रेस मर रही है और वहां पाकिस्तान रो रहा है। कांग्रेस के लिए अब पाकिस्तानी नेता दुआ कर रहे हैं। शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला है। और कांग्रेस तो पाकिस्तान की मुरीद है ही। पाकिस्तान और कांग्रेस की ये पार्टनरशिप अब पूरी तरह एक्सपोज हो गई है।"

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की भतीजी मारिया आलम खान के बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "INDI गठबंधन के एक नेता ने उनकी रणनीति को देश के सामने उजागर कर दिया है। INDI गठबंधन ने मुसलमानों से वोट जिहाद के लिए जाने को कहा है। यह एक शिक्षित परिवार से आया है, किसी मदरसे से निकले बच्चे से नहीं... INDI गठबंधन कह रहा है कि सभी मुसलमानों को एक साथ आना चाहिए और वोट करना चाहिए। INDI गठबंधन ने लोकतंत्र और संविधान का अपमान किया है... कांग्रेस के किसी भी नेता ने अभी तक इस बयान का विरोध नहीं किया है... एक तरफ, INDI गठबंधन एससी, एसटी, ओबीसी और सामान्य श्रेणियों को विभाजित करने की कोशिश कर रहा है, दूसरी तरफ, वे वोट जिहाद का नारा लगा रहे हैं। इससे पता चलता है कि उनके इरादे कितने खतरनाक हैं।"

(For more news apart from pm modi rally in gujarat at anand today for lok sabha election 2024 news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: pm modi

Location: India, Gujarat, Anand

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM