खबरे |

खबरे |

गुजरात : तटरक्षक बल ने डूब रही नौका में सवार छह मछुआरों को बचाया
Published : Mar 9, 2023, 3:54 pm IST
Updated : Mar 9, 2023, 3:54 pm IST
SHARE ARTICLE
Gujarat: Coast Guard rescues six fishermen from a sinking boat (प्रतिकात्मक फोटो)
Gujarat: Coast Guard rescues six fishermen from a sinking boat (प्रतिकात्मक फोटो)

बयान के मुताबिक, ‘‘ आपात संदेश मिलने के बाद आईसीजी पोत अधिकतम गति के साथ मौके पर पहुंचा।

अहमदाबाद :  भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने गुजरात तट से करीब 80 किलोमीटर दूर डूब रही मछली पकड़ने वाली एक नौका में सवार छह मछुआरों को बचाया है। बल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यहां जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को आपात संदेश मिलने के बाद आईसीजी पोत आरुष ने बचाव अभियान को अंजाम दिया।

बयान के मुताबिक, ‘‘ आपात संदेश मिलने के बाद आईसीजी पोत अधिकतम गति के साथ मौके पर पहुंचा। उस समय नौका में पानी भर गया था और वह आंशिक रूप से डूब चुकी थी। जिंदगी बचाने को प्राथमिकता देते हुए मछुआरों को आईसीजी पोत पर लाया गया।’’ उन्होंने बताया, ‘‘तटरक्षक बल के जवानों ने पम्प के जरिये नौका में भरे पानी को निकाला और पाया कि मछली रखने के स्थान पर छेद होने की वजह से रिसाव हो रहा था। जवानों ने इसके बाद नौका की मरम्मत की।’’ तटरक्षक बल की विज्ञप्ति के मुताबिक, नौका को परिचालन की स्थिति में लाने के बाद मछुआरों को सौंप दिया गया।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM