खबरे |

खबरे |

गुजरात: बस की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत, कई घायल
Published : May 10, 2023, 12:03 pm IST
Updated : May 10, 2023, 12:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Gujarat: Five killed, several injured after being hit by a bus
Gujarat: Five killed, several injured after being hit by a bus

क्कर लगने से राज्य परिवहन की बस तेजी से आगे बढ़ी जिससे वहां खड़े पांच लोग कुचल गए।

अहमदाबाद: गुजरात के गांधीनगर जिले के कलोल शहर में बुधवार को सुबह तेज रफ्तार से जा रही एक निजी लग्जरी बस ने वहां खड़ी राज्य परिवहन (एसटी) की बस को टक्कर मार दी जिससे उसके आगे खड़े पांच लोगों की कुचल कर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।.

कलोल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे एक स्थानीय बस अड्डे के पास हुई जहां कुछ यात्री बस का इंतजार कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि वहां खड़ी राज्य परिवहन की बस में एक तेज रफ्तार लग्जरी बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राज्य परिवहन की बस तेजी से आगे बढ़ी जिससे वहां खड़े पांच लोग कुचल गए।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि पांच से सात अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी के मुताबिक, दुर्घटना में मारे गए लोगों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।.

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM