खबरे |

खबरे |

Gujarat News: गुजरात में हीटवेव का प्रकोप, कई जिलों में तापमान 39 डिग्री के पार
Published : May 17, 2024, 8:09 pm IST
Updated : May 17, 2024, 8:09 pm IST
SHARE ARTICLE
Heatwave outbreak in Gujarat News in hindi
Heatwave outbreak in Gujarat News in hindi

अहमदाबाद का अधिकतम तापमान एक ही दिन यानी 24 घंटे में तीन डिग्री बढ़ गया।

Gujarat News In Hindi: गुजरात में लगातार हीटवेव का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बेमौसम बारिश के बीच आसमान से आग बरसने के साथ राज्य में भीषण गर्मी पड़ रही है। गुरुवार को राज्य के 13 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। 43.6 डिग्री के साथ अहमदाबाद में गुरुवार को सीजन की सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी।

इतना ही नहीं, अगले हफ्ते अहमदाबाद का अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। बुधवार को अहमदाबाद का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अहमदाबाद का अधिकतम तापमान एक ही दिन यानी 24 घंटे में तीन डिग्री बढ़ गया।

अहमदाबाद ही नहीं, डिसा में भी अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री, गांधीनगर में 43.5 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि भुज में 42.9 डिग्री, वल्लभ विद्यानगर में 42.5 डिग्री, राजकोट में 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। इस बीच सुरेंद्रनगर में 42.3 डिग्री. वडोदरा में 42.2 डिग्री, महुवा में 41.6 डिग्री, अमरेली में 41.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि भावनगर में 41.1 डिग्री, केशोद में 40.5 डिग्री, सूरत में 40.4 डिग्री दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि शुक्रवार (17 मई) को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वी राजस्थान, गुजरात और सौराष्ट्र के विभिन्न स्थानों पर लू चलने की संभावना है। वहीं 20 मई को पंजाब, पश्चिम राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के कुछ स्थानों पर भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई है।

(For more news apart from Heatwave outbreak in Gujarat news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM