खबरे |

खबरे |

चक्रवात बिपारजॉय ने गुजरात में छोड़े तबाही के निशान, बरपाया कहर, देखें होश उड़ाने वाले वीडियो
Published : Jun 16, 2023, 12:58 pm IST
Updated : Jun 16, 2023, 12:58 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार-PTI
फोटो साभार-PTI

आईएमडी ने बताया कि गुजरात तट के पास पहुंचने के दौरान चक्रवात 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा।

अहमदाबाद:  चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने गुजरात में दस्तक देने के बाद काफी तबाही मचाई है।  गुरुवार देर रात तेज रफ्तार हवाओं के साथ आए इस तूफान ने हर तरफ  अपना कहर बरसाया। तूफान के टकराने के बाद भी प्रदेश में 115 से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं, जो अब धीरे-धीरे कम हो रही है.  कच्छ में बिजली के खंभों के गिरने के कारण करीब 45 गांव अंधेरे में डूब गए और जगह जगह पेड़ उखड़ गए । इस चक्रवात में तेज बारिश के बीच भावनगर में बृहस्पतिवार को एक उफनते नाले में फंसी अपनी बकरियों को बचाते समय एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गई।

बता दें कि  जिले में च्रकवात से जुड़ी घटनाओं में जन हानि की कोई सूचना नहीं है। ‘कुछ लोगों के घायल होने और सदमे में आने के मामले सामने आए हैं। शुक्रवार सुबह भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी एक बयान के अनुसार,‘‘ बिपारजॉय कमजोर पड़कर ‘गंभीर’ चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। आज सुबह साढ़े पांच बजे यह जखौ बंदरगाह (गुजरात) के पूर्व-उत्तर पूर्व में लगभग 70 किलोमीटर, नलिया से 50 किलामीटर उत्तर-पूर्व में सौराष्ट्र और कच्छ पर स्थित है। इसके उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और दोपहर के आसपास सौराष्ट्र और कच्छ के ऊपर कमजोर पड़ने की संभावना है। 16 जून की शाम के करीब यह एक गहरे दबाव क्षेत्र में तब्दील हो सकता है।’’

आईएमडी ने बताया कि गुजरात तट के पास पहुंचने के दौरान चक्रवात 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा। तट पर पहुंचने के दौरान हवा की गति 115-125 किलोमीटर प्रति घंटे से 140 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

चक्रवात के मद्देनजर कई जिलों में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की कई टीम तैनात हैं। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने गांधीनगर में राज्य आपदा अभियान केन्द्र में हालात तथा राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। राज्य सरकार ने कहा कि आठ प्रभावित जिलों में 631 चिकित्सा दल और 504 एंबुलेंस तैनात की गई हैं।  राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के अलावा सेना, वायुसेना, नौसेना और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को तैनात किया गया है। 

यहां देखिएं चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के गुजरने के बाद होश उड़ा देने वाले कुछ वीडियो.

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM