खबरे |

खबरे |

गुजरात: जामनगर में ढही 30 साल पुरानी इमारत, तीन लोगों की मौत
Published : Jun 24, 2023, 8:28 am IST
Updated : Jun 24, 2023, 8:28 am IST
SHARE ARTICLE
Gujarat: 30-year-old building collapses in Jamnagar, three killed
Gujarat: 30-year-old building collapses in Jamnagar, three killed

स्थानीय निवासियों ने दावा किया कि मलबे में आठ से दस लोग दबे हो सकते हैं...

जामनगर: गुजरात के जामनगर शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक तीन मंजिला आवासीय इमारत के शुक्रवार शाम ढह गई जिससे  एक महिला और चार वर्षीय बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि करीब 30 वर्ष पुरानी यह इमारत साधना कॉलोनी में थी और खस्ताहाल थी जिसका निर्माण गुजरात हाउसिंग बोर्ड ने किया था।

गुरु गोबिंदसिंह सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक तिवारी ने कहा कि स्थानीय लोगों और अग्निशमन कर्मियों द्वारा बचाए गए आठ लोगों में से तीन ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य का इलाज जारी है।  मृतकों की पहचान जयपाल स्वादिया (35), मित्तल स्वादिया (35) और शिवराज (4) के रूप में हुई है।

बता दें कि घायलों में दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। स्थानीय निवासियों ने दावा किया कि मलबे में आठ से दस लोग दबे हो सकते हैं जिस पर प्रशासन ने तलाश एवं बचाव अभियान चलाया।

निगम आयुक्त डी एन मोदी, नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी तथा स्थानीय विधायक दिव्येश अकबरी मौके पर पहुंचे। अबकरी ने कहा ,‘‘इस कॉलोनी के प्रत्येक ब्लॉक में 12 फ्लैट हैं। इसका निर्माण 30 से 35 वर्ष पहले हुआ था। शाम छह बजे इमारत का आधा हिस्सा ढह गया।’’

Location: India, Gujarat, Jamnagar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM