खबरे |

खबरे |

Gujarat: झूठी शान के लिए हत्या! प्रेम विवाह करने पर रिश्तेदारों ने युवती को उतारा मौत के घाट
Published : Jun 27, 2023, 5:16 pm IST
Updated : Jun 27, 2023, 5:16 pm IST
SHARE ARTICLE
 Relatives killed the girl for love marriage
Relatives killed the girl for love marriage

पुलिस ने मंगलवार को हिम्मत सोनवाणे को गिरफ्तार कर लिया।

सूरत (गुजरात):  गुजरात के सूरत जिले में परिवार की इच्छा के विरुद्ध अपने प्रेमी से अदालत में विवाह करने वाली 20 वर्षीय युवती की उसके रिश्ते के एक भाई ने कथित रूप से चाकू से वार कर हत्या कर दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार की शाम लिम्बायत इलाके में स्थित ससुराल में कल्याणी (20) की उसके रिश्ते के एक भाई हिम्मत सोनवाणे (24) ने हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को हिम्मत सोनवाणे को गिरफ्तार कर लिया।

कल्याणी ने अपने परिवार की इच्छा के विरूद्ध जितेन्द्र सोनवाणे से अदालत में शादी कर ली थी और उसके ससुराल वालों ने मंगलवार को पारंपरिक तरीके से उनका विवाह कराने का फैसला किया था। शादी समारोह से पहले जारी कार्यक्रमों के दौरान आरोपी ने कल्याणी पर चाकू से हमला कर दिया। महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने जितेन्द्र सोनवाणे से मिली तहरीर के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 302 (हत्या) और 324 (घातक हथियार से जानबूझकर चोट पहुंचाना) शामिल है।

Location: India, Gujarat, Surat

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM