खबरे |

खबरे |

गुजरात : बेटी की आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का विरोध करने पर BSF जवान की हत्या
Published : Dec 27, 2022, 12:28 pm IST
Updated : Dec 27, 2022, 12:28 pm IST
SHARE ARTICLE
Gujarat: BSF jawan killed for protesting against daughter's objectionable video going viral
Gujarat: BSF jawan killed for protesting against daughter's objectionable video going viral

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि BSF जवान अपनी नाबालिग बेटी की आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का विरोध करने के लिए आरोपियों के घर गया था।

खेड़ा (गुजरात):  बेटी के आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने का विरोध करने पर गुजरात के खेड़ा जिले में एक परिवार के सात सदस्यों ने एक बीएसएफ जवान की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बीएसएफ जवान अपनी नाबालिग बेटी की आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का विरोध करने के लिए आरोपियों के घर गया था।

उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब 10 बजे हुई और सात आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

बीएसएफ जवान मेलाजी वाघेला, उसकी पत्नी और बेटा जिले के नडियाद तालुक के चकलासी गांव में दिनेश जादव के घर गए थे। वे वाघेला की बेटी की आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किए जाने को लेकर विरोध जताने के लिए उनके घर गए थे। पीड़ित परिवार ने दावा किया कि जादव के बेटे ने उनकी बेटी की आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित की।

नडियाद के पुलिस उपाधीक्षक वी आर बाजपेयी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘इस मुद्दे पर तीखी बहस होने के बाद जादव और उनके परिवार के छह अन्य सदस्यों ने वाघेला तथा उनके परिवार पर डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया।’’

उन्होंने बताया कि वाघेला को सिर तथा शहरी के अन्य अंगों पर चोटें आयीं तथा मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। उसके बेटे नवदीप को भी सिर पर गहरी चोटें आयी तथा उसकी पत्नी भी जख्मी हो गयी।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (जानबूझकर अपमान करना) और 143 (गैरकानूनी रूप से एकत्रित) होने के तहत रविवार रात को एक प्राथमिकी दर्ज की गयी।

उन्होंने बताया कि सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।. उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम सबूत एकत्रित कर रही है।

पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब वाघेला मेहसाणा में अंबासन से राजस्थान के बाड़मेर में अपने तबादले से पहले छुट्टी पर परिवार से मिलने आया था।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM