खबरे |

खबरे |

Gujarat Lok Sabha Elections News: लोकसभा चुनाव में गुजरात से 10 सीटें जीतेगी कांग्रेस- मुकुल वासनिक
Published : Mar 30, 2024, 6:41 pm IST
Updated : Mar 30, 2024, 6:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Mukul Wasnik said Congress will win 10 seats from Gujarat elections
Mukul Wasnik said Congress will win 10 seats from Gujarat elections

देश में लोकसभा चुनाव कुल 7 चरणों में होंगे। चुनाव नतीजे 4 जून को आएंगे।

Gujarat Lok Sabha Elections News in hindi: गुजरात में इस समय लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की ओर से जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा है। गुजरात कांग्रेस प्रभारी मुकुल वासनिक इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं। वहीं इस दौरान मुकुल वासनिक ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस गुजरात में 10 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा, कांग्रेस गुजरात में 10 से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतेगी।

गौर हो कि बीजेपी ने गुजरात को सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। दो सीटों पर बीजेपी ने विरोध के चलते अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं। कई सीटों पर अभी भी मुश्किलें देखी जा रही हैं। अब तक बीजेपी में भी कांग्रेस जैसी ही स्थिति देखने को मिली थी।

बीजेपी ने लोकसभा क्षेत्र की 26 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस के सात उम्मीदवारों की घोषणा होनी बाकी है। इस बीच गुजरात कांग्रेस प्रभारी मुकुल वासनिक आज अहमदाबाद दौरे पर हैं। मुकुल वासनिक ने कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशियों के साथ बैठक की। जिसमें चुनाव पर चर्चा की गई।

बता दें कि 7 चरणों में चुनाव होंगे, देश में लोकसभा चुनाव कुल 7 चरणों में होंगे। चुनाव नतीजे 4 जून को आएंगे।

  • पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। इस दौरान 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव होंगे। पहले चरण में कुल 102 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। 
  • दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। दूसरे चरण में देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान होगा। इस दौरान देश की 89 लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे।
  • तीसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 94 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा।
  • चौथे चरण के तहत 13 मई को वोटिंग होगी। इस दौरान देश के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।
  • पांचवें चरण का मतदान 20 मई को होगा। इस दौरान 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।
  • छठे चरण का मतदान 25 मई को होगा। इस दिन देश के सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।
  • सातवें और अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होगा। आखिरी चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान होगा। इस बीच 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।

(For more news apart from Mukul Wasnik said Congress will win 10 seats from Gujarat elections News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM