खबरे |

खबरे |

Jind News: महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, पति समेत तीन के खिलाफ FIR दर्ज
Published : May 1, 2023, 6:51 pm IST
Updated : May 1, 2023, 6:51 pm IST
SHARE ARTICLE
Woman hanged under suspicious circumstances
Woman hanged under suspicious circumstances

आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

जींद(हरियाणा) : जींद जिले के जुलाना में एक विवाहिता द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष तीन सदस्यों के खिलाफ दहेज और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

पुलिस के मुताबिक मध्यप्रदेश के भिंड जिले के ग्राम बसईका पुरा निवासी मनेंद्र परिवार के साथ जुलाना में रहता है और मजदूरी करता है। उसने बताया मनेंद्र की पत्नी सुमन ने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर कथित आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता भिंड जिले के मीकापुर ग्राम निवासी बलवीर की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति मनेंद्र, जेठ विजेंद्र और भतीजे जीतू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बलबीर ने आरोप लगाया है कि चार साल पहले उन्होंने सुमन की शादी मनेंद्र से की थी और तब से ही दहेज के लिए उनकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। 

जुलाना के थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM