खबरे |

खबरे |

Haryana Weather Update: राज्य में लू का रेड अलर्ट, अगले 3 दिनों तक भीषण गर्मी की आशंका
Published : May 21, 2024, 10:08 am IST
Updated : May 21, 2024, 10:08 am IST
SHARE ARTICLE
Haryana Weather Update today
Haryana Weather Update today

हरियाणा के सिरसा में लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 47 डिग्री से ऊपर रहा.

Haryana Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी जारी है. हरियाणा के 14 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है. राज्य की राजधानी चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान शिमला के अधिकतम तापमान से अधिक है। सोमवार को सुबह 5:30 बजे शिमला में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री था, जबकि चंडीगढ़ में तापमान 31.2 डिग्री था.

आपको बता दें कि रविवार को चंडीगढ़ के इतिहास की सबसे गर्म रात रही, पारा 28.5 डिग्री दर्ज किया गया. हिमाचल में एक दिन पहले हुई बारिश से कई जगहों पर तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिर गया है.

Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी का प्रकोप जारी, राज्य के इन जिलों में लू का रेड अलर्ट

सिरसा में अधिकतम तापमान 47 डिग्री से ऊपर

हरियाणा के सिरसा में लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 47 डिग्री से ऊपर रहा.  सोमवार को सिरसा जिले का तापमान 47.2 डिग्री दर्ज किया गया।  सिरसा (Sirsa Weather) में दिन-प्रतिदिन गर्मी बढ़ती जा रही है।

हरियाणा में 24 मई तक भीषण गर्मी का पूर्वानुमान

Chhattisgarh News: सुकमा में एक इनामी माओवादी समेत 10 नक्सली गिरफ्तार, अभियान जारी

मौसम विभाग ने राज्य में 3 दिन यानी 24 मई तक भीषण गर्मी की आशंका जताई है. सबसे चिंता की बात यह है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो तापमान 2 डिग्री तक बढ़ सकता है. इस बीच 35 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी गर्म हवाएं भी चल सकती हैं.

मौसम विभाग ने 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महिंदरगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है. प्रदेश में रात का तापमान भी 1.4 डिग्री बढ़ गया है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में तापमान और भी बढ़ने वाला है।

(For more news apart from Haryana Weather Update today news in hindi heat wave red alert, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM