खबरे |

खबरे |

जनहित के लिए नहीं लूट के लिए हुआ था भाजपा-जजपा गठबंधन : हुड्डा ने लगाया आरोप
Published : Jul 6, 2023, 10:50 am IST
Updated : Jul 6, 2023, 10:50 am IST
SHARE ARTICLE
 भूपेंद्र सिंह हुड्डा (फाइल फोटो)
भूपेंद्र सिंह हुड्डा (फाइल फोटो)

उन्होंने कहा भाजपा-जजपा की सरकार प्रदेश में पूरी तरह से विफल साबित हो चुकी है।

सोनीपत: हरियाणा सरकार पर सभी मोर्चों पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए प्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया कि भाजपा-जजपा का गठबंधन प्रदेश के विकास के लिए नहीं बल्कि लूट के लिए हुआ था।

हुड्डा ने कहा कि इसी का नतीजा है कि कांग्रेस राज में जो प्रदेश प्रति व्यक्ति आय और विकास में देश में पहले नंबर पर था वह आज भ्रष्टाचार और अपराध में नंबर-एक पर है। उन्होंने कहा भाजपा-जजपा की सरकार प्रदेश में पूरी तरह से विफल साबित हो चुकी है।

प्रदेशभर में लिपिकों के धरने पर हुड्डा ने कहा कि अस्पताल में जाओ तो डॉक्टर नहीं, स्कूल में जाओ तो मास्टर नहीं, किसी दफ्तर में जाओ तो कर्मचारी नहीं, यह सरकार हर मामले में विफल रही है। राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है और 2024 में प्रदेश में बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM