खबरे |

खबरे |

Haryana Cabinet Expansion news: हरियाणा में 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, जानिए कौन से विधायक बने मंत्री
Published : Mar 19, 2024, 5:48 pm IST
Updated : Mar 19, 2024, 5:59 pm IST
SHARE ARTICLE
7 ministers took oath as ministers in Haryana, know which MLAs became ministers
7 ministers took oath as ministers in Haryana, know which MLAs became ministers

महिपाल ढांडा, सुभाष सुधा, संजय सिंह, विशंभर वाल्मिकी, अभय यादव ने मंत्री पद की शपथ ली।

Haryana Cabinet Expansion news in hindi: हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार का कैबिनेट विस्तार आज मंगलवार को हो गया है। शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के 7 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाणा राजभवन में मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। जानकारी के अनुसार डॉ कमल गुप्ता ने संस्कृत भाषा में मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद सीमा त्रिखा ने शपथ ली। सीमा का जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था और उनकी शादी पंजाब के एक परिवार में हुई थी।

इसके अलावा महिपाल ढांडा, सुभाष सुधा, संजय सिंह, विशंभर वाल्मिकी, अभय यादव ने मंत्री पद की शपथ ली।

बता दें कि मौजूदा कैबिनेट में दो मंत्री जाट, एक-एक एससी, एक-एक गुर्जर और ब्राह्मण समुदाय से हैं। हरियाणा में बीजेपी और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) का गठबंधन टूटने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया।

गौर हो कि नायब सिंह सैनी एक साधारण परिवार से आते हैं, उनके परिवार में कोई भी राजनीति में नहीं है। सैनी के मुताबिक, वे पार्टी के कार्यकर्ता हैं और आज उन्हें इतना बड़ा मौका दिया गया है। बता दें कि नायब सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ के राजभवन में एक शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जिसके बाद से प्रदेश में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थी। ऐसे में आज इसमें कई नए चेहरों को जगह दी गई हैं।

  (For more news apart from 7 ministers took oath as ministers in Haryana news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Haryana, Ambala

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM