खबरे |

खबरे |

Haryana blast News: रेवाड़ी फैक्ट्री में बॉयलर विस्फोट मामला, मरने वालों की संख्या पहुंची 14
Published : Mar 24, 2024, 7:57 pm IST
Updated : Mar 24, 2024, 7:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Boiler explosion case in Rewari factory news in hindi
Boiler explosion case in Rewari factory news in hindi

धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में 16 मार्च को धमाका हुआ था। इस घटना में 40 कर्मचारी घायल हो गए थे।

Haryana blast News in hindi: हरियाणा के रेवाड़ी में एक पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री के बॉयलर में विस्फोट के कारण चार और श्रमिकों के घायल होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। धारूहेड़ा (रेवाड़ी) थाना प्रभारी जगदीश चंद ने रविवार को बताया कि इनमें से तीन की शनिवार को पीजीआईएमएस रोहतक में मौत हो गई, जबकि एक कर्मचारी की रविवार को मौत हो गई।

धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में 16 मार्च को धमाका हुआ था। इस घटना में 40 कर्मचारी घायल हो गए थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। सैनी ने कहा था कि उन्होंने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं और सरकार इसके निष्कर्षों के आधार पर उचित कार्रवाई करेगी।

पुलिस ने पिछले रविवार को बॉयलर फटने के मामले में केस दर्ज किया था। ठेकेदार व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एफआईआर उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक मजदूर राज कुमार की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी।

(For more news apart from Boiler explosion case in Rewari factory, Haryana news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Haryana, Panipat

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM