खबरे |

खबरे |

Haryana news : मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, 2 युवकों की मौत
Published : Mar 31, 2024, 12:01 pm IST
Updated : Mar 31, 2024, 12:01 pm IST
SHARE ARTICLE
Motorcycles collide head-on, 2 youths die Haryana news in hindi
Motorcycles collide head-on, 2 youths die Haryana news in hindi

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Haryana news in hindi: हरियाणा के जिला हिसार में एक दर्दनाक हादसा सामने आया हैं। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गांव राजथल के पास हुआ। वहीं मामले में दोनों युवकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार गांव झांझ निवासी शुभम और साहिल किसी काम से नारनौंद आए थे। देर शाम दोनों बाइक से अपने गांव झांस लौट रहे थे। जब वह गांव राजथल के पास पहुंचे तो जींद की ओर से आ रही बाइक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: 'Click Here' Trend News: जानें क्या है 'X' पर वायरल 'Click Here' पोस्ट?

जिसके बाद मामले में राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद शुभम को मृत घोषित कर दिया और साहिल को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। वही मामले में जांच जारी है।

उपनिरीक्षक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई है और दो गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और रविवार को मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

(For more news apart from Motorcycles collide head-on, 2 youths die News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM