खबरे |

खबरे |

केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष से मिले सांसद संजय सेठ
Published : Feb 2, 2023, 5:25 pm IST
Updated : Feb 2, 2023, 5:25 pm IST
SHARE ARTICLE
MP Sanjay Seth met Union Minister and President of National Olympic Association
MP Sanjay Seth met Union Minister and President of National Olympic Association

सांसद ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पी०टी० उषा से भी मुलाकात की और उन्हें भी इस महोत्सव में शामिल होने का ...

रांची , (राजेश चौधरी ): रांची में 17, 18 और 19 फरवरी को आयोजित तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव में अतिथि के रूप में आमंत्रित करने हेतु सांसद  संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय कोयला, खनन एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सांसद ने उनसे खेल महोत्सव के उद्घाटनकर्ता के रूप में शामिल होने का आग्रह किया।

सांसद ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पी०टी० उषा से भी मुलाकात की और उन्हें भी इस महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इसके साथ ही केंद्रीय खेल राज्यमंत्री निशीथ प्रमाणिक और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री जॉन बारला से मुलाकात कर उन्हें भी इस महोत्सव हेतु आमंत्रित किया। सांसद  सेठ ने बताया कि उनका प्रयास है कि यह महोत्सव रांची के इतिहास में भव्य हो और ऐतिहासिक हो। रांची लोकसभा क्षेत्र की जनता के सहयोग से यह महोत्सव ऐतिहासिक होगा, इस बात का विश्वास उन्हें है।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM