खबरे |

खबरे |

Ranchi News: इंडी गठबंधन झारखंड और विकास विरोधी, अपनी करनी से जेल में बंद है हेमंत- बाबूलाल मरांडी
Published : May 4, 2024, 6:22 pm IST
Updated : May 4, 2024, 6:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Indi alliance Jharkhand and anti-development, Babulal Marandi news in hindi
Indi alliance Jharkhand and anti-development, Babulal Marandi news in hindi

आज झारखंड में कांग्रेस, राजद और जेएमएम की सरकार चल रही है।

Ranchi News In Hindi: रांची, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने लोहरदगा के सिसई में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कहा कि कांग्रेस पार्टी की अतीत को हम सभी लोग जानते हैं। कांग्रेस पार्टी झारखंड की विरोधी रही है। झारखंड वासियों की भी विरोधी रही है। विकास की भी विरोधी रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य का आंदोलन आजादी के पहले से चल रहा था। केंद्र में 50-60 साल तक कांग्रेस की सरकार थी।

उसने कभी झारखंड अलग राज्य नहीं बनने दिया। उल्टे अलग राज्य की मांग करने वाले लोगों को खरीद लिया। पहले उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा को खरीदा। उसके बाद शिबू सोरेन को खरीदा। भारतीय जनता पार्टी ने वादा किया था कि सत्ता में आने पर झारखंड अलग राज्य का गठन किया जाएगा। अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनने पर उन्होंने झारखंड अलग राज्य का गठन कर दिया। भाजपा जो कहती है वह करती है।

उन्होंने कहा कि आज झारखंड में कांग्रेस, राजद और जेएमएम की सरकार चल रही है। इन लोगों ने राज्य को सिर्फ लूटने का ही काम किया है। जितने भी खनिज हैं, यहां तक की नदी के बालू को भी नहीं छोड़ा। इस लोकसभा चुनाव में हम सभी को संकल्प लेना है कि लोहरदगा से एनडीए प्रत्याशी समीर उरांव को जिताना है और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाना है।

मरांडी ने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में बंद हैं। वे हर बार कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी वालों ने उन्हें फंसा दिया। ईडी वालों ने हमें फंसा दिया। कल झारखंड हाई कोर्ट का निर्णय आया। झारखंड हाई कोर्ट ने साफ-साफ कह दिया कि उन्हें कोई फंसाया नहीं है। वह अपनी करनी से आज जेल में बंद है।

(For more news apart from Indi alliance Jharkhand and anti-development, BJP News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM