खबरे |

खबरे |

Rajnath Singh In Jharkhand: 'झारखंड में भी हमारी सरकार बन जाए तो हम यहां की गरीबी को समाप्त...'- राजनाथ सिंह
Published : Mar 15, 2024, 5:39 pm IST
Updated : Mar 15, 2024, 5:39 pm IST
SHARE ARTICLE
Rajnath Singh In Jharkhand News In Hindi
Rajnath Singh In Jharkhand News In Hindi

चतरा में रैली के दौरान राजनाथ सिंह ने राज्य के पूर्व सीएम  हेमंत सोरेन पर निशाना भी साधा.

Rajnath Singh In Jharkhand News In Hindi: लोकसभा चुनाव 2024 का इंतजार अब खत्म हो गया है. चुनाव आयोग ने कल यानी 16 मार्च को चुनाव कार्यक्रम जारी करने का ऐलान किया है. इसके साथ ही चुनाव आयोग कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा भी करेगा।  सभी पार्टियां लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कस चुकी है. प्रचारों में लग चुकी है. वहीं इस बीच भाजपा नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने एक दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे . इस दौरान उन्होंने रांची और चतरा में भाजपा के कार्यकर्ताओं  के साथ  चुनावी रणनीति पर चर्चा की. 

चतरा में रैली के दौरान राजनाथ सिंह ने राज्य के पूर्व सीएम  हेमंत सोरेन पर निशाना भी साधा. उन्होंने ने कहा कि आजाद भारत के इतिहात में कोई भी मुख्यमंत्री , हेमंत सोरेन की तरह लापता नहीं हुआ. 

 केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि 14 सीटों पर NDA जीतेगी। झारखंड की जनता ने मन बना लिया है, वर्तमान राज्य सरकार की अराजकता से झारखंड की जनता त्रस्त है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताकत लगाकर झारखंड का विकास किया है। हाल ही में उन्होंने 37,000 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. और भी कई परियोजनाओं की शुरूआत की. यदि प्रदेश में भी हमारी सरकार बन जाए तो डबल इंजन की सरकार झारखंड की पूरी गरीबी को समाप्त करेगी और झारखंड भी भारत के आर्थिक रूप से संपन्न राज्यों में शामिल  होगा।"
(For more news apart from '' Rajnath Singh In Jharkhand News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM