खबरे |

खबरे |

Hemant Soren News: 'सिद्धांतों से समझौता नहीं करने के कारण वो...' हेमंत सोरेन को लेकर पत्नी कल्पना ने लिखा भावुक पोस्ट
Published : Feb 24, 2024, 12:37 pm IST
Updated : Feb 24, 2024, 12:37 pm IST
SHARE ARTICLE
Wife Kalpana Sorenw rote an emotional post about Hemant Soren
Wife Kalpana Sorenw rote an emotional post about Hemant Soren

वहीं इस बीच शनिवार को भी हेमंत सोरेन को याद करते हुए कल्पना सोरेन ने एक्स पर एक पोस्ट शयर की हैं।

Hemant Soren News: जमीन घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी कल्पना सोरेन खुद मोर्चा संभाल रही हैं और झारखंड की राजनीति पर नजर रख रही हैं. वो हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद से लागातार पुर्व सीएम के एक्स हैंडल पर भी  एक्टिव रह रही है. 

वहीं इस बीच शनिवार को भी हेमंत सोरेन को याद करते हुए कल्पना सोरेन ने एक्स पर एक पोस्ट शयर की हैं। पोस्ट में उन्होंने लिखा है- मेरे पति हेमंत सोरेन आज अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करने की हिम्मत के कारण जेल में बंद हैं।बाबा साहेब की बातों का जिक्र करते हुए कहा कि छीने हुए अधिकार भीख में नहीं मिलते, अधिकारों को वसूल करना पड़ता है।  ये बात हेमन्त जी को हमेशा प्रेरित किया है।

पत्नी कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन के एक्स हैंडल से अपनी बातें साझा करते हुए लिखा कि पिछले 24 दिनों से अन्यायपूर्ण कारावास का सामना कर रहे मेरे जीवन साथी, हेमन्त सोरेन जी के संघर्ष को अनुभव कर मैं गौरवान्वित भी हूं, दुःखी भी हूं। प्रतिकूल परिस्थितियों में भी दृढ़ता और अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करने की उनकी हिम्मत के फलस्वरूप आज वो जेल में हैं। बाबा साहेब के शब्द "छीने हुए अधिकार भीख में नहीं मिलते, अधिकारों को वसूल करना पड़ता है" ने हेमन्त जी को हमेशा प्रेरित किया है।

राज्यवासियों की सेवा और उनके अधिकारों की रक्षा हेमन्त जी की पहली प्राथमिकता रही है। परिवार, मैं और बच्चे उनके लिए बाद में आते हैं। आदरणीय बाबा दिशोम गुरु जी के संघर्ष से हमें जो राज्य मिला, उसे संवारना और लोगों को हक़-अधिकार दिलाना ही उन्होंने अपना सर्वस्व माना। 

हेमन्त जी सामाजिक न्याय और अधिकार के लिए सदैव संघर्ष करते रहे हैं। अपने और अपने राज्यवासियों के अधिकारों को हासिल करने के उनके संकल्प, मुझे उनकी आवाज़ को और गति देने के लिए प्रेरित करता है। उनकी यह संघर्षशीलता हमें सिखाती भी है कि हक़-अधिकारों की रक्षा और उन्हें हासिल करना हमारा कर्तव्य है, न केवल अपने लिए, बल्कि समाज के उत्थान और समृद्धि के लिए भी।

आज अन्याय के खिलाफ हेमन्त जी लड़ रहे हैं। आप सभी देश और झारखण्ड वासी जिस समर्पण के साथ उनके साथ खड़े हैं, उसके 
लिए मैं सभी की आभारी हूं। न्याय के लिए हमें यह लड़ाई मिलकर लड़ना है और लड़कर जीतना है।

(For more news apart from Wife Kalpana Sorenw rote an emotional post about Hemant Soren news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)
 

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM